फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Riot organized on Bhakiyu's dharna, wrestlers showed their strength

Muzaffarnagar News: भाकियू के धरने पर कराया गया दंगल, पहलवानों ने दिखाया दम

Sun, 05 Feb 2023 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Riot organized on Bhakiyu's dharna, wrestlers showed their strength
राजकीय कालेज में धरना स्थल आयोजित दंगल में जोर अजमाईश करते पहलवान।
- संगठन का अनिश्चितकालीन धरना जारी, किसानों ने कहा पीछे नहीं हटेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाकियू का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। संयुक्त खेल मोर्चा ने समर्थन देते हुए धरना स्थल पर दंगल कराया। किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को पहलवान भी समर्थन देने पहुंचे। विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया।
दंगल का शुभारंभ भाकियू नेता गौरव टिकैत ने किया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर यहां अनिश्चितकालीन धरने पर है। सरकार उनके गन्ने के भुगतान और गन्ना मूल्य की घोषणा करने के बारे में नहीं सोच रही है। आवारा पशु किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे है। बिजली के बिल इन सभी समस्यों से किसान परेशान है। सभी मांगों से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। जब तक सरकार सभी मांगों को पूरा नहीं कर देती, तब तक यह धरना ऐसे ही जारी रहेगा। दस फरवरी को पंचायत होगी। जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। किसान अपनी मांगों को उसमें रखेगा। उन्होंने बताया कि आज लोकदल नेता पूनम शर्मा ने भी अपना समर्थन दिया। संयुक्त खेल मोर्चा के नेता परम राठी ने कहा कि सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। यदि किसान और मजदूर खुश नहीं होगा तो देश भी खुशहाल नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि पहलवान भी किसानों के बच्चे हैं। तो वह भी किसानों की मांगों का समर्थन करने जीआईसी मैदान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के दौरान जोर आजमाइश कर भारतीय किसान यूनियन को अपनी ओर से समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को जीआईसी मैदान के धरना स्थल पर ही दंगल होगा। अगले दंगल में जनपद से अलग बागपत, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद और शामली आदि जनपदों के पहलवान कुश्ती लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युधिष्ठिर पहलवान ने बताया कि इस सरकार में किसान काफी परेशान हो गया है। किसान और मजदूरों के साथ खिलाड़ी भी परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसान मजदूरों की मांगे माननी चाहिए, ताकि देश उन्नति की ओर आगे बढ़ सके। दंगल के खिलाड़ियों ने जीआईसी मैदान में शानदार प्रदर्शन किया। युधिष्ठिर पहलवान ने कहा कि पहलवान भी किसानों के घरों में ही बनते हैं। इस मौके पर पहलवानों में अर्पित पहलवान, दिपांशु, अयान, गोपाल, बादल, लक्षित, हनी, खुशी और साहिब ने दंगल खेला। इसके अलावा भाकियू के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, मांगेराम त्यागी, चौधरी शक्ति सिंह, साजिद कुरैशी, प्रमोद अहलावत, गुलबहार राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed