फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reviewed the law and order of the district

जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की

Wed, 19 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Reviewed the law and order of the district
पुलिस आफिस का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीजी राजीव सब्बरवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिलेे की कानून व्यवस्था की समीक्षा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय पहुंचे। मंगलवार दोपहर मुख्यालय पहुंचने के बाद एडीजी ने सबसे पहले पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग लेते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बाद में एडीजी ने पुलिस ऑफिस का भी निरीक्षण किया। देर शाम फिर से एडीजी ने अफसरों के साथ मीटिंग कर आगामी त्योहारों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बुधवार को एडीजी जनपद के चरथावल व शाहपुर थाने का निरीक्षण कर थाना पुलिस को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। इस दौरान डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेंद्र अग्रवाल भी उनके साथ रहे।

प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर मचा रहा हड़कंप
शाहपुर। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल बुधवार को थाने का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर थाना पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। थाने की सजावट के साथ ही अपराध रजिस्टर व सभी केस डायरियों को दुरुस्त किया जा रहा है। मंगलवार को एसपी देहात नेपाल सिंह ने थाने पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शाम तक थाना परिसर में साफ-सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई और पुलिस रिकॉर्ड को दुरुस्त करने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed