फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resolve to plant trees and save greenery

पौधे लगाने और हरियाली बचाने का लिया संकल्प

Wed, 06 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Resolve to plant trees and save greenery
जीडी गोयनका स्कूल में पौधरोपण करते विद्वायर्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
देहात क्षत्र में पौधरोपण को लेकर उत्साह का माहौल रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी/मोरना/छपार/मीरापुर/शाहपुर। देहात क्षेत्र में पौधरोपण को लेकर उत्साह का माहौल रहा। अतिथियों ने लोगों को हरियाली बचाने और पौधे लगाने का संकल्प दिलाया।
पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी में क्रीड़ास्थल पर पौधरोपण का उद्घाटन रालोद विधायक अनिल कुमार ने किया। खंड विकास अधिकारी रंजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी नवीन शर्मा, हरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान के पति मोनू पंवार ने पौधरोपण किया। नगर पंचायत के ईओ मनोज यादव, बाबू समर काजमी, अश्वनी कुमार, पप्पन ने पौधरोपण किया। ब्लॉक प्रमुख मालती रानी ने ब्लॉक प्रांगण और गांव खेड़की में पौधरोपण किया। थाना प्रांगण में प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने पौधरोपण किया। खाईखेड़ी में जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी, खंड विकास अधिकारी रंजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, ग्राम प्रधान धीरज त्यागी ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

मोरना में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्या रीता शर्मा, डायरेक्टर डॉ. उदयवीर सिंह ने पौधों की उपयोगिता बताई। जिया, सोनाक्षी, अक्षिता, युसरा, नंदनी, मानसी, रीमा, अफीफा मलिक, अंशिका, खुशी, निलाक्षी, मोहम्मद अकरम, मनीष, लक्ष्य, विनीत, अनुज राठी, कार्तिक बालियान, गरिमा ने भाग लिया। आईपीएल की रोहाना कलां यूनिट के प्रधान प्रबंधक कुलदीप सिंह, विभागाध्यक्ष उत्पादन भगत सिंह, विभागाध्यक्ष गन्ना नरेश कुमार, तरुण कुमार गौड़, सुधीर लांबा, पंकज बालियान और तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स परिसर में प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने पौधरोपण किया। छपार क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख मालती रानी ने गांव जयभगवानपुर के प्राइमरी स्कूल में पौधरोपण किया। बरला इंटर कॉलेज में सुधीर त्यागी, जनता जनार्दन इंटर कालेज बसेड़ा में प्रधानाचार्य प्रभात कुमार और किसान सेवा सहकारी समिति की प्रबंध निदेशक प्रीति त्यागी और संचालक शांति देवी ने गांव सिमटती में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरापुर कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, योगमाया मंदिर और कुरैशियान कब्रिस्तान में पौधे रोपित किए गए। अधिकारी कमलाकांत राजवंशी, सहायक आयुक्त खाद निरीक्षक मुजफ्फरनगर डॉ. चमन लाल, पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, नामित सभासद मनोज भद्रकाशी, सभासद असलम राईन, बहादुर, मोहम्मद सलीम, संतोष, नगर पंचायत लिपिक दीपक त्यागी मौजूद रहे। थाना प्रांगण में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। शाहपुर। कस्बे व देहात में वन महोत्सव के अंतर्गत सरकारी अधिकारियों व शिक्षण संस्थानों द्वारा पौधारोपण किया गया ।
शाहपुर कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, ईओ सुधीर मिश्रा, थाना परिसर में थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव व समाजसेवी उमेश मित्तल ने पौधारोपण किया। इसके अलावा शिक्षण संस्था आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज, कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज व राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सहित देहात में भी छात्र छात्राओं ने पौधरोपण किया।

निर्वाल ने बच्चों के साथ काटा केक
मोरना। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने दिव्यांग एवं अनाथ आश्रम में पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया। बच्चों संग केक काटकर मिष्ठान का वितरण किया। आश्रम व्यवस्थापक वीरेंद्र राणा को नि:स्वार्थ भाव से बच्चों का पालन पोषण करने और शिक्षा दिलाने के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रशंसा की। जिला पंचायत के एएमए जितेंद्र तोमर, अमित राठी, अक्षय कुमार, सतेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed