{"_id":"618c1a48f92ad0084153cb9f","slug":"report-filed-on-seven-including-bsf-jawan-in-dowry-harassment-muzaffarnagar-news-mrt5643122108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में बीएसएफ जवान समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में बीएसएफ जवान समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पटेलनगर निवासी महिला ने बीएसएफ में कार्यरत पति व पुलिसकर्मी ननद समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व बंधक बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर निवासी परिधि शर्मा ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी दस दिसंबर 2020 को रुड़की के शिवपुरम निवासी रवि भारद्वाज से हुई थी। रवि बीएसएफ में जवान है, जबकि उसकी बहन पूजा भी भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस में है। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा जाता और देवर द्वारा संबंध बनाने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर आठ माह की गर्भवती होने के बावजूद उसे गत 17 जुलाई को एक कमरे में बंद कर दिया गया। चार दिन तक भूखे-प्यासे बंधक रहने के बाद उसने कमरे की खिड़की से पर्ची बाहर फेंककर किसी तरह एक महिला के माध्यम से परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने गंगनहर थाना पुलिस की मदद से उसे बंधनमुक्त कराया। इसके बाद मायके में रहते हुए उसने 25 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि अब भी ससुराल पक्ष के लोग उन पर 50 लाख रुपये का दबाव बना रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति रवि भारद्वाज, देवर अतुल शर्मा, सास मीना शर्मा, ननद पूनम व पूजा के साथ ही सोनिया व रजनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।