फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against the oil godown owner in Muzaffarnagar

तेल गोदाम मालिक के खिलाफ दी गई तहरीर, जांच शुरू

Wed, 18 Sep 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the oil godown owner in Muzaffarnagar
सरकुलर रोड पर तेल के गोदाम में जांच पड़ताल करती टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तेल गोदाम मालिक के खिलाफ दी गई तहरीर, जांच शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के सुजड़ू चुंगी के पास सरकुलर रोड पर सोमवार सुबह नाले में बहाए गए केरोसिन से आग की भयावहता देख चुके लोग आज भी सहमे हुए हैं। हादसे के करीब 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी गांधी आश्रम की दीवारें, पेड़ व जले वाहन उसकी भयावहता की कहानी बयां कर रहे हैं। वहीं, आसपास क्षेत्र में मंगलवार को भी केरोसिन की दुर्गंध फिजां में फैलती रही। हादसे के संबंध में मंगलवार को तीन लोगों ने तेल गोदाम मालिक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
शहर के सरकुलर रोड स्थित इंडियन ऑयल के अधिकृत डीलर रघुवीर सरन, प्रेम कीर्तिसरन के गोदाम से भारी मात्रा में केरोसिन को बहाया गया था। हजारों लीटर केरोसिन गोदाम के बाहर स्थित नाले में भर गया था, जिसमें करीब 9.30 बजे भीषण आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने नाले को तीन स्थानों पर ब्लॉक करने के बाद केमिकल फोम व पानी डालकर आग पर काबू पाया था। भीषण अग्निकांड को 36 घंटे से अधिक समय होने के बावजूद स्थानीय लोगों के जेहन से खौफनाक मंजर अब तक नहीं भूला है। मंगलवार सुबह लोगों ने अपनी दुकानों के बाहर सफाई की, लेकिन दीवारों के उतरे प्लास्टर व पेंट अग्निकांड की भयावहता को बयां करने के लिए काफी थे। मंगलवार सुबह उक्त नाले के सेल्फ तोड़कर उसकी सफाई भी कराई गई, लेकिन मिट्टी तेल की फिजां में फैली तेज दुर्गंध हालात को उजागर कर रही है।
विज्ञापन

इस मामले में मंगलवार को तीन तहरीरें सिविल लाइंस थाने में दी गई हैं। इनमें गांधी आश्रम की ओर से मंत्री जीऊत यादव, श्रीसाईं कारपोरेशन के मालिक मुकेश त्यागी और नेशनल मोटर्स के दिलशाद की ओर से तेल गोदाम मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीरों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। एसओ समरपाल सिंह अत्री ने बताया कि तीन लोगों की ओर से तहरीर आई है, पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। मामले की पूरी छानबीन के बाद ही जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed