फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against suspended village head

निलंबित ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 May 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Report filed against suspended village head
निलंबित ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (भौराकलां)। गांव मोहम्मदपुर रायसिंह की निलंबित ग्राम प्रधान सुमन देवी उसके पति और अज्ञात लोगों के विरुद्ध भौराकलां थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। बुढ़ाना ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी ने लॉकडाउन दौरान गांव के मुख्य मार्ग पर स्वागत बोर्ड लगवाने, सरकारी धन का दुरुपयोग करने सहित विभिन्न आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भौराकलां थाने पर सहायक विकास अधिकारी मुकुट राज ने खंड विकास अधिकारी बुढ़ाना के 26 अप्रैल के पत्र का हवाला देते हुए लिखित तहरीर देकर बताया कि गांव मोहम्मदपुर रायसिंह की निलंबित ग्राम प्रधान सुमन देवी ने अपने पति हरेंद्र व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर गांव के मुख्य मार्ग पर स्वागत बोर्ड लगवाया, जिसमें कई व्यक्ति एकत्र हुए, जिससे लॉकडाउन के उल्लंघन के साथ-साथ कोरोना संक्रमण का खतरा पैदा हुआ। ग्राम प्रधान ने पीएफएमएस के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधान के पति हरेंद्र पर दंगे का मुकदमा समेत कई मुकदमे है। फिलहाल ग्राम प्रधान निलंबित चल रही हैं।
विज्ञापन

विधायक पर लगाए आरोप
भौराकलां। शनिवार रात को प्रशासन ने गांव के बाहर लगाया गया यूनिपोल उखाड़ दिया था। यूनिपोल पर प्रधान सुमन देवी के अलाव दिवंगत चौधरी चरणसिंह और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के भी फोटो लगे थे। यूनिपोल उखाड़ने का भाकियू और रालोद ने एतराज जताया था। निलंबित ग्राम प्रधान सुमन देवी ने निलंबन के पीछे क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक पर आरोप लगाए हैं। प्रशासन द्वारा विधायक के दबाव में यूनिपोल उखाड़ा गया है। उधर, रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी से इस यूनिपोल को हटाने की निंदा करते हुए लॉकडाउन के बाद इस पर रणनीति बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने यूनिपोल हटाया: मलिक
दोनों किसान नेताओं का फिर से बोर्ड लगाया जाएगा
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के भाजपा विधायक उमेश मलिक ने कहा कि मौहम्मदपुर राय सिंह की प्रधान सुमनदेवी पर बीते सात मार्च को सरकारी धन के गबन में कार्रवाई हुई है। उसे प्रधान पद से हटा दिया गया है। तीन सदस्य कमेटी प्रधान का दायित्व निभा रही हैं। पद से हटने के बाद भी अपना भ्रष्टाचार छिपाने को यूनिपोल पर महापुरुषों के फोटो लगाकर अपने आपको प्रधान प्रदर्शित किया। जांच के बाद ही प्रशासन ने यूनिपोल हटाए हैं। विधायक मलिक ने बताया कि दोनों किसान नेताओं का यूनिपोल तीन सदस्य कमेटी के साथ लगाया जाएगा। चौधरी चरण सिंह और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत से किसी को दिक्कत नहीं है। हमारी पूरी पार्टी दोनों नेताओं का सम्मान करती है। इन दोनों के फोटो की आड में जो लोग राजनीति कर रहे है उनकी राजनीति नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed