{"_id":"61e07823567d3720cb73851f","slug":"relatives-said-that-the-teenager-was-murdered-muzaffarnagar-news-mrt573325790","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने कहा किशोर की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने कहा किशोर की हुई थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंस्पेक्टर से मिले परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। रेलवे ट्रेक पर टबिटा व मढ़करीमपुर फाटक के बीच 10 जनवरी को 15 वर्षीय किशोर का शव मिला था। परिजनों ने थाने पहुंचकर किशोर की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीडीआर निकलवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बृहस्पतिवार को थाना सिखेडा के गांव बहादरपुर निवासी आकाश के साथ ग्रामीण खतौली थाने पहुंचे। मृतक राहित के भाई आकाश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने किसी व्यक्ति से फोन पर बात कराई थी, बात करते समय उक्त व्यक्ति ने उसके भाई राहित को जान से मारने की बात कही थी। उसके बाद फोन बंद हो गया था। जिसके बाद उसके भाई का शव रेलवे लाईन पर मिला। पीड़ितों का आरोप था कि जिस हालत में उसका भाई का शव मिला, यदि वह रेलगाड़ी की चपेट में आया होता तो घाव अलग होते। पीड़ित ने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने पीड़ितों को सीडीआर के आधार पर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर से मिलने वालों में राधेश्याम प्रधान, पाल्ला, संतरपाल, विपिन, टीटू, ओमवीर प्रधान, संजय, रवि, संजीव, आकाश सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
दवाई लेने गई प्रधान की पत्नी बच्ची सहित लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव पलड़ी से कस्बे में दवाई लेने के लिए आई प्रधान की पत्नी बच्ची सहित लापता हो गई। प्रधान ने थाने पहुुंचकर अपनी पत्नी और बच्ची की तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव पलडी निवासी रमेश प्रधान ने बताया कि उसकी पत्नी मिठठा अपनी छह वर्षीय बच्ची राधिका के साथ दवाई दिलाने के लिए चिकित्सक के यहां खतौली आई थी। ई-रिक्शा चालक ने उन्हें जानसठ तिराहे पर छोड़ा था। देर सायं तक भी घर वापस न पहुंचने पर दो की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नही चल सका। प्रधान ने पुलिस से अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए अपनी पत्नी और बच्ची की तलाश कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला और बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बसपा नेता पर मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बुढ़ाना रोड पर अवैध कब्जे से रोकने पर बसपा नेता ने अपने भाईयों पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। घायलों ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपी बसपा नेता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
मौहल्ला देवीदास निवासी सौराज सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सुशील कुुमार बसपा नेता है। उसने अपने हिस्से की संपत्ति बेच ली है। अब वह उनकी संपत्ति पर नजर रखे हुए है। बुढ़ाना रोड स्थित एक फैक्ट्री की दीवार तोड़कर उस पर कब्जा करना चाहता है। जब उसका विरोध किया गया तो उनके भाई बसपा नेता सुशील कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर उसे बचाने पहुंचे सुनील कुमार के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों घायलों को चिकित्सक परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।