{"_id":"617c3aea58170f5cd9479ee0","slug":"refusal-to-supply-sugarcane-committee-formed-to-resolve-shift-dispute-muzaffarnagar-news-mrt5628606101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सप्लाई से इनकार, शिफ्ट विवाद को सुलझाने के लिए बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सप्लाई से इनकार, शिफ्ट विवाद को सुलझाने के लिए बनाई कमेटी
विज्ञापन
मोरना मिल शिफ्ट प्रकरण को लेकर महापंचायत में बोलते प्रधान चन्द्रवीर राठी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। मोरना मिल शिफ्ट चेंज प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। कस्बा भोकरहेड़ी में दर्जनों गांवों के किसानों ने मोरना चीनी मिल को गन्ना सट्टे पर सप्लाई नहीं करने की बात कही। शिफ्ट प्रकरण सुलझाने को कमेटी का गठन किया गया है।
भोकरहेड़ी में चौधरी मुन्ना सहरावत के आवास पर गांव बेहड़थ्रू, भोपा, कादीपुर, माजरा, धिराहेड़ी, बेलड़ा, निरगाजनी, रहमतपुर, गड़वाड़ा, सिकंदरपुर, बहुपुरा के सैकड़ों किसानों ने पंचायत में भाग लिया। बेहड़ाथ्रू के पूर्व प्रधान चंद्रवीर राठी नें कहा कि यह हमारी हक की लड़ाई है, जिसमें किसी कीमत पर पीछे नही हटा जाएगा।
भोकरहेड़ी के रामपाल सहरावत ने कहा कि आपसी मतभेदों से मन मुटाव ही बढ़ता है, हम सभी किसान बिरादरी से है। पंचायत में शिफ्ट प्रकरण सुलझाने को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। जिसमे देवव्रत, तेजपाल, राजीव चेयरमैन, मैनपाल चेयरमैन, विकास, अदित्यवीर, जगत सिंह, यशपाल प्रधान, प्रेमपाल, विक्की तोमर, संसार प्रधान, सुकर्मपाल, हरवीर, पुष्पेंद्र, धीर सिंह डायरेक्टर, दिनेश प्रधान, राहुल, मोनू सहदेव प्रधान, ब्रजबीर, ललित, योगेश शर्मा, अजय चेयरमैन, राजेश चेयरमैन, देवराम भगत, रामबीर, प्रमोद, मोनी, धर्मपाल आदि की कमेटी गठित की गई। जो शिफ्ट प्रकरण में मिल प्रबंधन से मामले को सुलझाने के लिये वार्ता करेगी। किसानों ने कहा कि जब तक यह मामला सही प्रकार से नही निपटता तब तक पंचायत में मौजूद किसान किसी भी सूरत में गन्ना सट्टे पर्ची पर मोरना मिल को गन्ना सप्लाई नही करेगा।