फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait said – Before Parliament, farmers will camp on the Delhi border, if the car is stopped, they wil

टिकैत बोले- UP पुलिस पंगा न ले: संसद से पहले बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान, गाड़ी रोकी तो ट्रैक्टर से निकलेंगे

Sat, 27 May 2023 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 May 2023 10:05 PM IST
सार

भाकियू प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के चारों ओर के बॉर्डर सील किए जाने की जानकारी मिली है। इस वजह से तय किया गया है कि कार्यकर्ता पहले किसान आंदोलन के समय बनाए गए प्वाइंट पर जाएंगे। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait said – Before Parliament, farmers will camp on the Delhi border, if the car is stopped, they wil
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाप चौधरियों और भाकियू ने पहलवानों के समर्थन में दिल्ली कूच की तैयारी कर ली है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि किसान संसद से पहले अपने-अपने क्षेत्र के दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डालेंगे। यूपी के किसान फिर से गाजीपुर बॉर्डर पर जमा होंगे, इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने दिनभर दिल्ली प्रदर्शन की तैयारी की। खाप चौधरी और कार्यकर्ता महिला पहलवानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर की और कूच करेंगे। कार्यकर्ता सुबह 9.30 बजे अपने वाहनों के साथ खतौली के भंगेला चेक पोस्ट पर एकत्रित होंगे और यहीं से गाजीपुर बॉर्डर दिल्ली जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के चारों ओर के बॉर्डर सील किए जाने की जानकारी मिली है। इस वजह से तय किया गया है कि कार्यकर्ता पहले किसान आंदोलन के समय बनाए गए प्वाइंट पर जाएंगे। यहां पहुंचने के बाद आगे का फैसला किया जाएगा। जिले में खतौली के भंगेला चेकपोस्ट के अलावा किसान बुढ़ाना क्षेत्र के बायवाला पर एकत्र होंगे। गाजीपुर बॉर्डर पर सभा में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

टिकैत के साथ जाएंगे खाप चौधरी
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ बायवाला से होते हुए सर्वखाप चौधरी पहलवानों के समर्थन में दिल्ली रवाना होंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरी तैयारी कर ली गई है।

यूपी पुलिस पंगेबाजी न लें : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि यूपी पुलिस के कुछ लोग कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। घरों पर भी पुलिस भेजी गई है। यूपी पुलिस पंगेबाजी न लें। हम दिल्ली पुलिस से ही निपट लेंगे। अगर कार्यकर्ताओं को रोका गया तो गाड़ियों के बजाए ट्रैक्टर लेकर निकलेंगे। अभी धरना सिर्फ एक दिन का है और अगर रोका गया तो यह लंबा चलेगा। टिकैत ने यह भी कहा कि अगर कुछ कार्यकर्ता पुलिस से डरते हैं तो अपना इस्तीफा दे दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed