फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rajkumar Walia said, talk about the issue of farmers, Rakesh Tikait

बोले राजकुमार वालिया, किसानों के मुद्दे पर बात करें राकेश टिकैत

Mon, 08 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Walia said, talk about the issue of farmers, Rakesh Tikait
खतौली (मुजफ्फरनगर)। उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय के सलाहकार पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड और इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामकुमार वालिया ने कहा कि भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को किसानों के मुद्दे पर बात करनी चाहिए, राजनीति नहीं। तीनों कृषि कानून अभी लागू ही नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

देहरादून से दिल्ली जाते समय वालिया ने एसडीएम खतौली से तहसील पहुंचकर खाद के विषय में जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम से खाद बेचने वाले दुकानदारों का औचक निरीक्षण कर किसानों का शोषण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है कि खाद की कमी के साथ ही खाद के कट्टों के साथ जिंक या सल्फर भी खरीदे जाने का दबाव दुकानदार किसानों पर बना रहे हैं, जबकि खाद की कमी नहीं है। किसानों का शोषण बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि समितियां या दुकानदार किसानों को खाद के साथ अन्य समान खरीदने का दबाव बनाते है, तो ऐसे दुकानदारों को चिन्ह्ति कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो कानून लागू ही नही हुआ उसको लेकर इतना लंबा आंदोलन क्यों। इस आंदोलन की समाप्ति के लिए कृषि मंत्री से भी बात की गई है। वालिया ने कहा कि राकेश टिकैत सहित अन्य आंदोलनरत नेता की वह सरकार से बात कराने के लिए मध्यस्था करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed