UP: स्पा सेंटर में चलता मिला देह व्यापार का धंधा, महिलाओं समेत सात अरेस्ट, मौके से आपत्तिजनक चीजें बरामद
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में स्पा सेंटर में देह व्यापार का अवैध धंधा चलता मिला। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं समेत सात को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में शहर के भोपा रोड पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ग्रांड प्लाजा मॉल में स्पा सेंटर की आढ़ में चलाए जा रहे देह व्यापार का अवैध धंधा पुलिस व प्रशासनिक टीम ने पकड़ा है। इस दौरान स्पा सेंटर चलाने वाला दंपती टीम को देखकर फरार हो गया। मौके से पांच महिलाओं व दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस ने फरार दंपती व गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। स्पा सेंटर चलाने वाला फरार दंपती हरियाणा के पानीपत निवासी है।
सीओ नई मंडी हेमंत कुमार ने बताया कि कई दिनों से भोपा रोड पर स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल में स्थित द रायल सेलून एवं स्पा एक्युप्रेशर सेंटर में देह व्यापार का अवैध धंधा चलने की सूचना मिल रही थी।
वहीं, मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व उन्होंने नई मंडी कोतवाली व एएचटीयू टीम को साथ लेकर स्पा सेंटर पर छापामारी की। इस दौरान एक दंपती सेंटर के बाहर खड़ा था जो टीम व अधिकारियों को देखकर फरार हो गया।
इस दौरान टीम सेंटर के अंदर पहुंची तो वहां दो युवक व पांच महिलाएं मौजूद मिलीं। वहां अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जाता था। महिलाओं व युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
काफी समय से यह स्पा सेंटर सोनिया पत्नी सुखवंत सिंह उर्फ विक्की गिल निवासी वाधवाराम काॅलोनी नूरवाल पानीपत, हरियाणा ( हाल निवासी शांतिनगर) चला रहे थे। जो मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात