फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ragini singer Rohan Verma died

रागिनी गायक रोहन वर्मा का दिल्ली में निधन 

Fri, 09 Sep 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
 Ragini singer Rohan Verma died
रोहन वर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति रागिनी गायक रोहन वर्मा का गुरुवार को निधन हो गया है। हरदिल अजीज रोहन हृदय की बीमारी से पीड़ित थे। उनका दिल्ली में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। क्रांतिकारियों और शहीदों के जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्रों का संग्रह करने का उन्हें इस कदर जुनून था कि सरदार भगत सिंह के गांव खटकड़ कला पंजाब वह हर साल जाते थे।
विज्ञापन


शहर के शामली रोड स्थित मोहल्ला गऊशाला में रहने वाले डॉ रोहन वर्मा उर्फ रविंद्र 45 वर्ष के आयुर्वेद चिकित्सक थे। देशभक्ति रागिनी और गीतों के गायक वर्मा ने मुंबई और दिल्ली में गीतों की रिकार्डिंग की। उनके गाए कई गीत काफी पसंद किए गए। मोबाइल की डायलटोन में भी उनके गाए गीत गूंजते हैं। क्रांतिकारियों और शहीदों के जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्रों का संग्रह करने का उन्हें जुनून था।
विज्ञापन


सरदार भगत सिंह के गांव खटकड़ कला पंजाब वह हर साल जाते थे। सुभाषचंद्र बोस, लाला लाजपत राय, करतार सिंह सराबा और उधम सिंह के जीवन चित्रों का वर्मा ने संग्रह किया। शहर के तुलसी पार्क एवं कई शिक्षण संस्थाओं में उनके संग्रहित चित्रों की प्रदर्शनी लगी। पिछले कई माह से वर्मा हृदय रोग से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के पंत अस्पताल में दस दिन पहले उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। बुधवार सुबह वह अपने आवास पर लौटे थे। रात में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली पहुंचने पर उनका निधन हो गया। पैतृक गांव कुटबा में वर्मा का अंतिम संस्कार हुआ। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed