फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Queue up

कैश निकालने के लिए लगी कतार

Wed, 15 Apr 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Queue up
शहर के खालापार में राशन लेने को लाइन में लगी महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कैश निकालने के लिए लगी कतार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विभिन्न योजनाओं के तहत खातों में आई धनराशि निकालने के लिए बैंकों पर मारामारी मची रही। सुबह से ही शाखाओं के बाहर लंबी कतारें लग गईं और दोपहर बाद तक यही हालत रहा। रुपये निकालने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल रहीं।

शासन ने वृद्धावस्था, विधवा पेंशन के साथ ही जनधन खातों में धनराशि भेजी है। इसे निकालने के लिए रोजाना बैंकों में भारी भीड़ पहुंच रही है। बैंक शाखाओं के भीतर दो-चार लोगों को ही लिया जाता है। बाकी बाहर लाइन लगाए खड़े रहते हैं। बुधवार अंसारी रोड, टाउन हाल रोड, मेरठ रोड, रुड़की रोड, शामली रोड, गांधी कालोनी स्थित बैंक शाखाओं पर तपती दोपहर में भी रुपये निकालने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। कुछ महिलाओं ने तो अपनी चप्पलें एवं थैले लाइन में रख दिए और धूप से बचने के लिए छाया में बैठ गईं। मंगलवार को आंबेडकर जयंती के अवकाश के कारण बैंक बंद थे। इसलिए भी बुधवार को शाखाओं पर ज्यादा भीड़ रही।

अंसारी रोड पर बैक शाखा पर लगी लाईन।

अंसारी रोड पर बैक शाखा पर लगी लाईन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed