फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Public rally bike rally organized for temple construction

राम मंदिर निर्माण जनजागरण बाइक रैली निकाली

Thu, 14 Jan 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Public rally bike rally organized for temple construction
जीआईसी मैदान से राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह रैली निकालते हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण बाइक रैली निकाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण से आम जन को जोड़ने को विहिप और बजरंग दल ने बाइक रैली निकाली। बाइक रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बाइक रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा की गई।
विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। यहां से जन जागरण बाइक रैली का शुभारंभ विभाग प्रचारक कुलदीप कुमार ने किया। बाइक रैली महावीर चौक, प्रकाश चौक, शिव चौक, भगत सिंह रोड, सराफा बाजार, मालवीय चौक, नई मंडी, द्वारकापुरी, गांधी कॉलोनी से होकर वकील रोड से जानसठ पुल होकर वापस राजकीय मैदान पर संपन्न हुई। बाइक रैली का शहर में विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

धन संग्रह समिति के प्रचार प्रमुख राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर से प्रत्येक देश वासी को जोड़ा जाएगा। 11 करोड़ परिवारों और 55 करोड़ लोगों तक विहिप के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। धन संग्रह अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ होगा और संग्रह टोली घर-घर पहुंचेगी। रैली में रमेश साईं, ठाकुर भूपेंद्र प्रांत मंत्री धर्म प्रसार, ललित माहेश्वरी विभाग अध्यक्ष, अतुल त्यागी, पीयूष राणा, अजय गुप्ता, सचिन त्यागी, पुनीत पुंडीर, अनूप कुमार, जिलाध्यक्ष बीजेपी विजय शुक्ला, सचिन सिंघल, अशोक कंसल, अंजू अग्रवाल, हर्ष हार्दिक, नरेंद्र पंवार, अभिषेक, नितिन, प्रतीक शर्मा, पंकज वाल्मीकि, हिमांक कुच्छल, शशिकांत, सोहनवीर, सुधीर खटीक, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

जीआईसी मैदान से राम मंदिर निर्माण के लिए धन सग्रह रैली निकालते विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर?

जीआईसी मैदान से राम मंदिर निर्माण के लिए धन सग्रह रैली निकालते विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed