फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Priyanka Goswami worshiped the totem, villagers showered flowers

प्रियंका गोस्वामी ने की कुलदेवता की पूजा, ग्रामीणों ने बरसाए फूल

Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Goswami worshiped the totem, villagers showered flowers
बुढ़ाना क्षेत्र में अपने पैतृक गांव में जाते हुए प्रियंका गोस्वामी का पूर्व मंत्री और पूर्व विध? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022 में रजत पदक जीतकर लौटी गढ़मलपुर सागड़ी की बेटी प्रियंका गोस्वामी का बुधवार को क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बिटियां पर पुष्पवर्षा की। प्रियंका ने कुलदेवता की पूजा की।
विज्ञापन

प्रियंका गोस्वामी अपने परिवार के साथ बुधवार दोपहर गढ़ी सखावतपुर स्थित अपने मौसा तेजपाल गोस्वामी और मौसी सुमन के आवास पर पहुंचीं। सैकड़ों ग्रामीण खिलाड़ी से मिलने पहुंचे और उनके प्रदर्शन की सराहना की। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक ने भी प्रियंका गोस्वामी से मुलाकात की और उनकी उपलब्धि की सराहना की। इसके बाद प्रियंका अपने गांव गढ़मलपुर सागड़ी पहुंची और कुलदेवता की पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद वह प्रधान जितेंद्र मलिक के आवास पर पहुंची, जहां पदक विजेता का स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रियंका का हौसला बढ़ाया गया। इसके बाद प्रियंका का बुढ़ाना में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बबलू गिरि, सेवा गिरि, रामपाल गिरि, नरेश गिरि, प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेटियों को अपनी राह चुनने दो : प्रियंका
प्रियंका गोस्वामी ने ग्रामीणों से कहा कि बेटियों को घर से निकलकर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। उन्हें संस्कार और शिक्षा देकर आगे बढ़ाएं। जो बेटी खेल में आगे जाना चाहती है, उसे खेल के मैदान में उतारें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की यादों में खो गई गोस्वामी
प्रियंका अपने गंाव पहुंची तो बचपन की यादों में खो गई। पहले कुलदेवता पर पहुंची, यहां से पैदल ही वह गांव की गलियों से होते हुए अपने घर गई। जगह-जगह ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। प्रियंका ने अपने बचपन की यादें भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed