फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prince of Saharanpur, storm of Muradnagar won the race competition

सहारनपुर के प्रिंस, मुरादनगर के तूफान ने जीती दौड़ प्रतियोगिता

Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Prince of Saharanpur, storm of Muradnagar won the race competition
सिसौली में बालियान दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन करते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, रालोद नेता प्रसन्न चौधरी ने संयुक्त रूप से एक दिवसीय बालियान दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया। दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सिसौली निवासी अभिजीत बालियान ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दौड़ प्रतियोगिता भाग लेने आए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, खेल हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं। युवाओं को नशे की लत से दूर रहकर खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए। दौड़ प्रतियोगिता में पानीपत , करनाल, सहारनपुर , एमजी स्पोर्ट स्टेडियम, बहादुरगढ़ , नरा , बागपत ,गाजियाबाद से आए करीब सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सहारनपुर के प्रिंस ने प्रथम तथा करनाल के रवि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में मुरादनगर के तूफान ने प्रथम स्थान तथा पुरकाजी के सिद्धार्थ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन मुंडभर-लालूखेड़ी मार्ग पर किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक भाकियू नेता अभिजीत बालियान ने अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी को 5100 रुपये व द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को 3100 रुपये की नगद इनाम राशि भेंट की गई। रोहित बालियान, नीटू बंजी, विक्रम सिंह , सर्विन फौजी, फूलसिंह मेंबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed