{"_id":"5ad4f6654f1c1ba6018b4e8a","slug":"prenatal-gender-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण करने वाले दो दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण करने वाले दो दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल में झोलाछाप युवकों द्वारा प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण करने का खेल हरियाणा के चिकित्सकों की टीम की सतर्कता के सामने नाकाम हो गया। सोमवार को रोहतक की पीएनडीटी की टीम आरोपियों का स्टिंग ऑपरेशन के जरिए चरथावल पहुंची।
उन्होंने चरथावल पुलिस के साथ गुपचुप तरीके से अकबरगढ़ में छापा मारकर लिंग परीक्षण करते हुए युवक को हरियाणा के दलाल समेत रंगेहाथों दबोच लिया। जिला चिकित्सालय के नोडल ऑफिसर ने दोनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों द्वारा मोबाइल वाहन पर भी अल्ट्रासाउंड करने की मशीन को कब्जे में ले लिया है।
यूपी और हरियाणा समेत कई जनपदों में प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण कर मोटी रकम वसूलने वाले गैंग के दो सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हरियाणा के रोहतक जिले की पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. विकास सैनी को फोन पर सूचना मिली कि कुछ युवक चरथावल और थानाभवन क्षेत्र में कुछ युवक प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण का धंधा कर लाखों रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मामले में गंभीरता को लेते हुए सोनीपत की शिकायत को रडार पर लिया। उसके बाद परीक्षण कराने वाली संबंधित महिला को साथ लेकर थानाभवन पहुंच गए। वहां से एक डॉक्टर ने बताया कि जांच चरथावल के अकबरगढ़ में होगी। टीम चरथावल थाने पहुंची। टीम ने एसएचओ गिरीश चंद शर्मा को सूचना दी।
उसके बाद महिला को बाइक पर युवक के साथ अकबरगढ़ गांव में नेपाल के मकान में भेजा। उसके पीछे रोहतक की टीम और थाना प्रभारी ने हिंडन चौकी प्रभारी संजय त्यागी को साथ लेकर संबंधित मकान को घेर लिया। मौके पर महिला का परीक्षण करते हुए दो युवकों को दबोच लिया।
दोनों को थाने में लाकर पूछताछ की गई, जिसमें चरथावल देहात के मरियमपुरा निवासी शाह आलम और हरियाणा के कैथल जिले के थाना पुंडरी के गांव खनौदा निवासी सुभाष चंद को गिरफ्तार कर लिया। कमीशन पर केस रेफर करने वाले सहारनपुर जनपद के तल्हेड़ी और शामली जनपद के थानाभवन निवासी दो चिकित्सक साजिश रचने का मामले में पुलिस रडार पर है।
मुजफ्फरनगर के पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. एसके अग्रवाल ने आरोपियों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया। अल्ट्रासाउंड मशीन का अवलोकन करने के बाद कब्जे में ले लिया। रोहतक से टीम में डॉ. विकास सैनी, डॉ. संजीव मलिक, डॉ. विशाल मलिक, और कांस्टेबल प्रवीन कुमार मौजूद रहे। थाना प्रभारी जीसी शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कई जिले के लोग लिंग परीक्षण में शामिल हैं। बड़े पैमाने पर लिंग परीक्षण करने का भंडाफोड़ हुआ है।
30 हजार में लिंग परीक्षण का सौदा था तय
चरथावल। प्रसव पूर्व परीक्षण करने का हरियाणा के सोनीपत की महिला से 30 हजार रुपये में लिंग परीक्षण करने का सौदा तय था। हरियाणा के कैथल जिले के आरोपी सुभाष की मार्फत छह हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।
बकाया रकम परीक्षण के बाद भुगतान करनी थी। इसी बीच महिला के रिश्तेदार ने रोहतक में इस गैंग के बारे में बताया, जिस पर डॉ विकास सैनी ने स्टिंग ऑपरेशन करते हुए चरथावल में छापा मारा। बकौल उनके हरियाणा में लिंग परीक्षण की प्रक्रिया जटिल है। चूंकि वहां बेटी के मालूम होने पर भूण हत्या के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे वहां बेटियों की कमी होती जा रही है।
चलती कार और खेतों पर भी करते थे भ्रूण परीक्षण
चरथावल। आरोपियों से पूछताछ के बाद चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिसमें आरोपी सिर्फ इंटर पास है और उन्हें अल्ट्रासाउंड मशीन रखने का अधिकार नहीं है। बताया कि तल्हेड़ी के चिकित्सक ने उन्हें कमीशन पर सेंटर दे रखा है।
उसके बाद उस डॉक्टर को भी षड्यंत्र में शामिल किया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच करने की मशीन बहुत छोटी है।, जिससे आरोपी गुपचुप तरीके से चलती कार में अथवा खेत में भी महिला का लिंग परीक्षण कर रकम वसूलते थे।