{"_id":"63e13582aa6470090d36f62b","slug":"pramod-kumar-sitting-on-dharna-the-mining-officer-reached-to-listen-to-the-problem-muzaffarnagar-news-c-14-1-108312-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धरने पर बैठे प्रमोद कुमार तो समस्या सुनने पहुंचे खनन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धरने पर बैठे प्रमोद कुमार तो समस्या सुनने पहुंचे खनन अधिकारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। खनन अधिकारी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि भट्ठा मालिकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
सोमवार सुबह 10 बजे प्रमोद कुमार खनन अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रभारी खनन अधिकारी वशिष्ट यादव अपने कार्यालय पहुंचे। धरने के संबंध में खनन अधिकारी ने प्रशासन से करीब दो घंटे तक बैठक हुई। उसके बाद खनन अधिकारी की समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार से बातचीत हुई। प्रमोद कुमार ने बताया कि तय किया गया है कि प्रत्येक भट्टा मालिक की ओर से प्रदूषण कंसेंट की एक कॉपी खनन कार्यालय में जमा कराई जाएगी। विनियमन शुल्क जमा कराने पर भी सहमति बन गई है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसी के कहने पर भट्टा मालिकों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। ब्यूरो