{"_id":"58791eec4f1c1b222aba80e4","slug":"power-corporation-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का एक्सईएन दफ्तर पर हंमागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का एक्सईएन दफ्तर पर हंमागा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
एक्सईएन कार्यालय में हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जर्जर तारों को बदलवाने समेत कई समस्याओं को लेकर एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। एसई, एक्सईएन, एसडीओ का घेराव कर नारेबाजी की।
भाकियू नगर अध्यक्ष मनोज सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान एमडी कार्यालय से आए एसई एसके बंसल, एक्सईएन अमित कुमार, एसडीओ टाउन मनोज कुमार और देहात एसडीओ के साथ बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे। भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कार्यालय में घुस गए। उनका कहना था कि तिगाई, रायपुर नंगली, दाहौड़ आदि गांव में जर्जर तार नहीं बदवाए गए, जिस कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्हें मुआवजा भी नहीं मिल सका है।
रायपुर नंगली में दलित महिला के नाम एक लाख रुपये का फर्जी बिल है। जबकि उसके नाम कोई नलकूप का कनेक्शन ही नहीं है। इन मांगों को लेकर कई बार भाकियू प्रदर्शन कर चुकी है। अधिकारियों ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। उधर, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने चेतावनी दी कि किसान नलकूप का बिल प्रति माह नहीं एक वर्ष में जमा कराएगा। किसान पर दबाव बनाया गया तो अधिकारियों के कार्यालय की तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान बिट्टू, अमित राजपूत, हर्ष सोम, सीटू, सचिन, रविंद्र, आशीष, हिमांशु, गुड्डू, राजेंद्र, ललित त्यागी, हरिओम आदि शामिल रहे।