फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pond water overflows, hundreds of bigha crops submerged

तालाब का पानी ओवरफ्लो,सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Tue, 11 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pond water overflows, hundreds of bigha crops submerged
मीरापुर में बारिश से जलमग्न हुई फसलें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर। कई दिनो सें रुक रुक कर हुई बारिश के कारण नगर पंचायत मीरापुर के तालाब का पानी ओवलफ्लों होकर दिल्ली पौड़ी राजमार्ग को पार करता हुआ डिगडेरा के जंगल में पहुंच गया। वहां दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि जलमग्न हो गयी। किसानों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नमक मंडी निवासी किसान मन्नू चौधरी, गुड्डू, अनुज, जोगेंद्र, सतेंद्र, विरेंद्र, सुक्कन, बिजेंद्र आदि का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत द्वारा तालाब के पानी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। जिस कारण थोडी बारिश के कारण ही तालाब का पानी ओवरफ्लो हो जाता है और पानी हाईवे को पार करता हुआ किसानों के खेतों में पहुंच कर फसल बर्बाद कर देता है। विरेंद्र चौधरी ने बताया कि लगभग 15 दिन पूर्व ही उन्होंने गेहूं की फसल बोई थी। पानी के कारण उनकी सारी फसल खराब हो गई। सभी किसानों ने अपनी बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग प्रशासन से की है। उधर, नगर पंचायत के ईओ केके राजवंशी का कहना है कि नगर पंचायत के तालाब पर नगर वासियों ने अतिक्रमण किया हुआ है, जिस कारण तालाब का क्षेत्रफल कम हो गया और थोड़ी बारिश होने पर ही तालाब ओवरफ्लो हो जाता है। अतिक्रमण करने वाले लोगों की शिकायत उपजिलाधिकारी जानसठ से की गयी है। अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed