फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police stopped the girl's marriage before the wedding procession

Muzaffarnagar News: बरात आने से पहले पुलिस ने रुकवाया किशोरी का निकाह

Fri, 02 Jun 2023 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the girl's marriage before the wedding procession
किशोरी के प्रेमी ने दी थी पुलिस को सूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव धनसैनी में बरात आने से पहले ही किशोरी का निकाह पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस से किशोरी के प्रेमी ने शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को पुन: निकाह न करने की चेतावनी दी है।
धनसैनी निवासी विभिन्न वर्गों के के प्रेमी युगल में प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह माह पहले दोनों शादी करने के इरादे से घर से भाग गए थे। परिजनों ने बेटी को नाबालिग बताते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। कई दिन बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। युवक को जेल भेजा था जबकि किशोरी को बयान कराने के बाद परिजनों को सौंपाा गया था।
विज्ञापन

आरोपी युवक लगभग एक माह पहले ही जेल से जमानत पर घर आया हैं। इसी दौरान किशोरी के परिजनों ने उसका निकाह पास के ही एक गांव में रहने वाले युवक के साथ तय कर दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर में बरात आनी थी। इसका पता चलने पर युवक ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निकाह को रुकवा दिया। बरात नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




किशोरी का निकाह कराने की तैयारी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की तो परिवार के लोग उसके बालिग होने का कोई प्रमाण नहीं दिखा सकें। इसके बाद निकाह को रुकवा दिया गया। - कर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी।

----------------------
हादसे में मजदूर की मौत
मुजफ्फरनगर। गांव सुजडु निवासी पुताई का काम करने वाला इदरीश शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए वहलना चौक स्थित मस्जिद में जा रहा था। सड़क पार करते समय रोडवेज बस ने एक कार में टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार ने इदरीश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं।


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed