फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police recovered two crore rupees and 96 grams of gold from a car during checking in Muzaffarnagar

UP: आई-20 कार से दो करोड़ रुपये और 96 ग्राम सोना बरामद, इतनी मोटी रकम देख दंग रह गई पुलिस, पूछताछ जारी

Fri, 28 Apr 2023 04:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Apr 2023 04:52 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : चेकिंग के दौरान एक आई-20 कार से दो करोड़ से अधिक की नगदी और 96 ग्राम सोना जब्त किया गया। वहीं, इतनी मोटी रकम देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए।

विज्ञापन
Police recovered two crore rupees and 96 grams of gold from a car during checking in Muzaffarnagar
मोटी रकम बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले की सीमाओं पर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। वहीं, खतौली में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेरठ के व्यापारी की आई-20 कार से दो करोड़, आठ लाख 86 हजार, 500 रुपये की नगदी व 96 ग्राम सोना बरामद किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को एफएसटी टीम (फ्लाइंग स्कवाड टीम/उड़नदस्ता दल) मुजफ्फरनगर-मेरठ बॉर्डर (भंगेला चौकी) पर  चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेरठ की ओर से आई एक कार को रोककर पुलिस ने चेकिंग की। मेरठ के चाणक्यपुरी निवासी शशांक शर्मा कार को चला रहे थे। 
विज्ञापन


वहीं, तलाशी लेने पर कार से दो करोड़, आठ लाख, 86 हजार, 500 रुपये की नगदी व 96 ग्राम सोना बरामद किया गया। पूछताछ पर शशांक ने बताया कि वह व्यापारी है। हालांकि रुपयों के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। साथ ही उनके पास कोई वैध दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: एआईएमआईएम पार्टी के महानगर अध्यक्ष बोले- भाजपा से नहीं डरता मुसलमान, आगे कहा...

बताया गया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खतौली से कैश की गणना कराई गई। बरामद माल को एफएसटी टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए रुपयों को ट्रेजरी में जमा कराया जा रहा है। स्थानीय पुलिस एवं आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चाची-भतीजे की मौत, पीड़ित परिजन बोले- साजिश के तहत हुई हत्या, नहीं लेंगे शव

एफएसटी टीम में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक आनंदवीर सिंह, उप निरीक्षक प्रवेश कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed