फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police ran on the information of robbery

डकैती की सूचना पर पुलिस दौड़ी

Tue, 23 Jun 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police ran on the information of robbery
डकैती की सूचना पर पुलिस दौड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कस्बे के एक मकान में डकैती की सूचना पर पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई और आननफानन में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। मौके पर पहुंचकर जांच की तो मामला झगड़े का निकलना। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

मामला सोमवार रात करीब 12 बजे कस्बे के मोहल्ला झोझगान का है। एक मकान में पहले उपले और फिर ईंट का टुकड़ा आकर गिरने से दो पड़ोसियों में विवाद हो गया था। मामला बढ़ जाने पर एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दी कि उसके मकान में बदमाश घुस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी जुटने पर मामला आपसी झगड़े का निकला तो पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान पुलिस दोनों पक्षों के करीब छह लोगों को थाने ले आई। मंगलवार को दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिस व्यक्ति ने पुलिस को डकैती की सूचना दी थी। वह बीमार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed