{"_id":"5f5fb9018ebc3e505f51eaae","slug":"police-raided-rasulpur-dabhedi-village-forest-muzaffarnagar-news-mrt5013502193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर दभेड़ी गांव के जंगल में पुलिस ने छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर दभेड़ी गांव के जंगल में पुलिस ने छापा मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलपुर दभेड़ी गांव के जंगल में पुलिस ने छापा मारा
बुढ़ाना। पुलिस ने देर रात रसूलपुर दभेड़ी गांव के जंगल में छापा मारा। मौके से पुलिस ने गोकशी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तीन आरोपी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा व कारतूस, 50 किलो मांस व अवशेष बरामद किए।
उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर रविवार को देर रात के समय रसूलपुर दभेड़ी गांव के जंगल में छापा मारा। पुलिस से घिर जाने की भनक मिलते ही गोकशी कर रहे चार युवक पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी करके गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से एक तमंचा व कारतूस, करीब 50 किलो मांस व अवशेष बरामद किए। डाक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने अवशेष व मांस को जमीन में दबवा दिया। पकड़े गए युवक मुजंमिल पुत्र फजरू से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मौके से भागने वाले युवक अनीस, मोहसीन व शहजाद है। तीनों आरोपी रसूलपुर दभेड़ी गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि ये चारों आरोपी लावारिस गोवंश का वध कर मीट बेचने का कार्य करते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी मुजंमिल का चालान कर दिया।