चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे हथियार: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, बने व अधबने 160 तमंचे बरामद
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस ने तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से बने व अधबने 160 तमंचे बरामद किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बुढ़ाना कस्बे में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बने व अधबने 160 तमंचे और तमंचा बनाने के उपहरण बरामद किए गए हैं। तमंचों को चुनावी माहौल में बेचने के लिए बनाया जा रहा था।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बुढ़ाना के बंद पड़े मकान में तमंचा फैक्टरी चलाई जा रही थी। इस सूचना पर बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने छापामारी की तो मौके पर चार लोग तमंचे बनाते मिले। जिन्हें पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए
टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर अपराधी जौला निवासी जाबिर, महबूब, मेरठ के गांव शाहपुर बटावली निवासी सुभाष, दोघट बागपत निवासी शौकत को पकड़ा गया है। मौके से बने व अधबने 160 तमंचे और बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर