फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police came on back foot for permission to play DJ

डीजे बजाने की अनुमति को लेकर बैक फुट पर आई पुलिस

Mon, 09 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police came on back foot for permission to play DJ
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कस्बे में श्रीबालाजी धाम के स्थापना दिवस पर निकलने वाली शोभायात्रा में सीओ सदर द्वारा डीजे बजाने की अनुमति नहीं देने पर मंदिर समिति के लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर कर शोभायात्रा निकालने से ही इंकार कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद सीओ सदर ने डीजे बजाने की अनुमति दी।
विज्ञापन

श्रीबालाजी धाम के स्थापना दिवस पर मंदिर समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें आज 10 मई को कस्बे में बैंड बाजों व झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जानी है। सोमवार की शाम सीओ सदर हेमंत कुमार पुरकाजी पहुंचे और मंदिर समिति के लोगों से वार्ता कर शोभायात्रा में बैंड बाजे व डीजे नहीं बजाने की बात कही। जिस पर नाराज हुए समिति के लोगों ने शोभायात्रा निकालने से ही इंकार कर दिया। इससे सीओ सदर के हाथ पांव फूल गए। बाद में सीओ सदर ने शोभायात्रा का रूट देखकर बैंड बाजे और डीजे बजाने की अनुमति दे दी। जिस पर आयोजक शोभायात्रा निकालने पर राजी हुए। श्रीबालाजी धाम के संस्थापक गुरु प. घनश्याम दास शर्मा का कहना है कि सीओ सदर द्वारा बैंड बाजे व डीजे नहीं बजाने की बात कही गयी थी। जिसका समाधान हो गया है। बैंड बाजों व डीजे के साथ ही शोभायात्रा निकाली जाएगी। सीओ सदर का कहना है कि शोभायात्रा में एक बैंड व एक डीजे बजाने की अनुमति दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed