फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PM's convoy passed, then the wheels of the vehicles stopped

पीएम का काफिला गुजरा, तो थमे वाहनों के पहिए

Mon, 03 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
PM's convoy passed, then the wheels of the vehicles stopped
खतौली में चेकिंग के लिए पहुंचे एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला हाईवे से होते हुए खतौली बाईपास पहुंचा। इस दौरान मंसूरपुर में वाहन रोक दिए गए। काफिला गुजर जाने के बाद वाहनों को आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ से सलावा जाने के लिए दोपहर के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला दिल्ली-देहरादून हाईवे से गुजरते हुए खतौली बाईपास पहुंचा। रास्ते में लोगों ने काफिला देखा तो उत्साहित होकर हाथ हिलाते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत किया। बाईपास से खतौली-बुढ़ाना की ओर जाने वाले मार्ग से सठेड़ी मार्ग से होते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी मेरठ के सलावा पहुंचे। इस दौरान मंसूरपुर और सकौती में वाहनों को रोक दिया गया था। काफिला गुजर जाने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

अरे भाई... मैं तो खतौली विधायक हूं
खतौली। वीवीआईपी पार्किंग के लिए 49 गाड़ियों के नंबर जारी किए गए थे। खतौली विधायक विक्रम सैनी पहुंचे, तो पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली। पास और नंबर पूछा गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने कंट्रोल रूम में गाड़ी का नंबर भेजा। कंट्रोल रूम से ओके होने के बाद ही विधायक की गाड़ी को आगे जाने दिया गया। वीआईपी वाहनों को बुढ़ाना रोड से पार्किंग तक ले जाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गाड़ी में तीन लोगों की अनुमति
वीआईपी गाड़ियों में ड्राइवर समेत तीन लोगों की अनुमति दी गई थी। पुलिस ने कई जगह चेकिंग कर गाड़ियों को आगे जाने दिया।

खतौली में विधायक विक्रम सैनी से रोककर जानकारी लेती पुलिस

खतौली में विधायक विक्रम सैनी से रोककर जानकारी लेती पुलिस- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली बाईपास से गुजरता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला

खतौली बाईपास से गुजरता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में तैनात पुलिस

खतौली में तैनात पुलिस- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed