फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pledge to conserve water, forest

जल, जंगल के संरक्षण का लिया संकल्प

Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pledge to conserve water, forest
आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल अर्थ-डे के उपलक्ष्य में चल रहे कॉन्शियस प्लैनेट अर्थ सप्ताह का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को पृथ्वी को बचाने के लिए जल, जंगल जैसे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

छात्रों ने मंचन के माध्यम से, पोस्टर और क्राफ्ट के सहारे प्रेरक संदेश दिए। जनजागरण की इस मुहिम से अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में अभिभावकों को भी जोड़ा। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बच्चों को अर्थ-डे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में हम पृथ्वी पर जीवन को संकट में डालने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं, जबकि आज आवश्यकता है कि जो भी विकास मानव द्वारा किया जा रहा है, उसमें यह जरूर ध्यान रखा जाये कि प्रकृति के बहुमूल्य संसाधन खत्म न हो।
विज्ञापन

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में मिट्टी बचाओ पर कार्यक्रम हुआ। नुक्कड नाटक के माध्यम से बताया गया कि हमें किस तरह पर्यावरण की रक्षा करनी है।
एसएसके पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी की रक्षा को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर विचार रखे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में उन पहलुओं को छुआ गया जो वर्तमान हालात में हम सभी के लिए उपयोगी है। स्कूल के चेयरमैन राम प्रसाद शर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed