फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pledge to be free from single use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति की शपथ दिलाई

Thu, 30 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pledge to be free from single use plastic
- जागरूकता रैली को एडीएम प्रशासन ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/चरथावल/बुढ़ाना/चरथावल। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने पालिका परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाई।
एडीएम प्रशासन ने डीएम कार्यालय पर पहुंची रैली में शामिल महिलाएं और छात्र-छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंकित सिंह ने कहा कि इस अभियान के दौरान शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, ईको मेला, महासफाई अभियान आदि का आयोजन किया जाएगा। अभियान में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट का विशेष सहयोग है। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने अभियान को सफल बनाने की अपील की। रैली में एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के अध्यापकों एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया। उधर, चरथावल नगर पंचायत कार्यालय में लिपिक सचिन कुमार ने कर्मचारियों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। कर्मचारियों ने कस्बे के प्रमुख बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग पर पाबंदी के लिए अभियान चलाया। रोहाना बस स्टैंड के निकट व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अनुज गर्ग ने अभियान में सहयोग करने का भरोसा दिया। सुनील कश्यप, सफाई नायक अमित कुमार, आदेश कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सुनील सूद, मदन लाल, राजीव, गीता, सीमा, शीला, मंजू सुरेखा, सुमन कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, बुढ़ाना में नगर पंचायत के कर्मचारियों व सदस्यों ने कस्बे में रैली निकाली। कर्मचारी सतीश पंवार, सुधीर, दिनेश त्यागी, शाहआलम, सुमित शर्मा, सचिन, गुलशन, रामभरोसे, नीरज मौजूद रहे। जानसठ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला के निर्देशन में रैली निकाली गई। नगर पंचायत कर्मचारी मोहम्मद इरफान, लोकेश कुमार, मोना, अमित चौहान, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पॉलिथीन की गई जब्त
शाहपुर। ईओ सुधीर मिश्रा ने बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों के साथ कस्बे के मेन बाजार, बसी रोड और मेन रोड पर अभियान चलाकर दुकानों, ठेली और पटरी वालों से लगभग दो क्विंटल पॉलिथीन जब्त की और जुर्माना वसूला। इसके अलावा दुकानदारों को पॉलिथीन में सामान न देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed