फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pharmacists protested by boycotting two hours of work

फार्मासिस्टों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 10 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists protested by boycotting two hours of work
पीएचसी में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट - फोटो : DEVBAND
फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। वेतन विसंगतियों समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी के फार्मासिस्टों ने करीब दो घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर 20 दिसंबर से संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित करने की चेतावनी दी।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट पूरण सिंह रांघड के नेतृत्व में फार्मासिस्टों ने अस्पताल परिसर में 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने कर्मचारियों का प्रभार भत्ता बढ़ाने, उच्च पदों के वेतनमान योग्यता के अनुसार प्रदान करने, पदनाम परिवर्तित करने, उपकेंद्र व वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ को शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी को शामिल करने की मांग की। उधर, रणखंडी सीएचसी और पीएचसी में भी फार्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार करते हुए मांगों को जल्द पूरा कराने की सरकार से मांग की। फार्मासिस्टों ने कहा कि 16 दिसंबर तक प्रतिदिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 17 से 19 दिसंबर तक इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। जबकि 20 दिसंबर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों में संजय शर्मा, नरेश कुमार, अशोक वर्मा, मनीष कुमार और शराफत अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed