फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Permission not taken from Sarvakhap Minister for Panchayat expressed objection in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: पंचायत के लिए सर्वखाप मंत्री से नहीं ली गई अनुमति, विरोध शुरू, जानें- पूरा मामला

Fri, 11 Nov 2022 04:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Nov 2022 04:12 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में पंचायत के नाम पर विवाद हो गया। पंचयात करने के लिए सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान से अनुमति नहीं ली गई। जिसपर उन्होंने एतराज जताया है। 13 नवंबर को पंचायत आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन
Permission not taken from Sarvakhap Minister for Panchayat expressed objection in Muzaffarnagar
सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में 13 नवंबर को होने वाली पंचायत के नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सर्वखाप पंचायत नहीं बुलाई गई है। अगर कोई पंचायत कर रहा है तो उसे पहले अनुमति लेनी चाहिए। बिना अनुमति के पंचायत को सर्वखाप का नाम देना गलत है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सोरम सर्वखाप के मंत्री सुभाष बालियान ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि भोकरहेड़ी में कुछ लोग सर्वखाप के नाम से पंचायत बुला रहे हैं, यह गलत है। 
विज्ञापन


सर्व खाप पंचायत के नाम पर जब कोई पंचायत बुलाई जाती है तो उसके लिए पंचायत करने वाला खाप चौधरी सर्वखाप मंत्री से पंचायत के लिए अनुमति लेते हैं और उसके बाद समाज हित और समाज सुधार के मुद्दों के बारे में चर्चा कर एक प्रस्ताव तैयार किया जाता है। जिसे सर्वखाप पंचायत में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP : ट्रिपलिंग कर रहे युवकों ने दरोगा को दिखाई गृह मंत्रालय की हेकड़ी, कटा ढाई हजार का चालान

भोकरहेड़ी में 13 नवंबर को आयोजित की जाने वाली पंचायत के लिए न तो कोई अनुमति ली गई है, और न ही कोई प्रस्ताव तैयार कराने के लिए सुझाव लिया है। इसलिए यह पंचायत सर्वखाप पंचायत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed