{"_id":"636e075789208902ff54f237","slug":"youths-doing-tripling-showed-wrong-attitude-then-police-cuts-two-and-a-half-thousand-challan-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : ट्रिपलिंग कर रहे युवकों ने दरोगा को दिखाई गृह मंत्रालय की हेकड़ी, कटा ढाई हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : ट्रिपलिंग कर रहे युवकों ने दरोगा को दिखाई गृह मंत्रालय की हेकड़ी, कटा ढाई हजार का चालान
Fri, 11 Nov 2022 03:55 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Nov 2022 03:55 PM IST
सार
ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवकों ने पुलिस को गृह मंत्रालय की हेकड़ी दिखाई तो ढाई हजार रुपये का चालान कट गया। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवकों को दरोगा ने रोक लिया और ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागज मांगे। जिस पर बाइक सवार एक युवक ने गृह मंत्रालय की हेकड़ी दिखाई और फोन पर किसी व्यक्ति से बात करने का दबाव बनाया। जिसके बाद दरोगा ने ढाई हजार रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन
शहर के राष्ट्र वंदना चौक से शुक्रवार की सुबह एक बाइक पर तीन युवक बिना हेलमेट लगाए गुजर रहे थे। यातायात दरोगा रोशन लाल उन्हें रोककर उनका चालान काटने लगे। तभी बाइक पर सबसे पीछे बैठा युवक बोला रुको मैं गृह मंत्रालय से हूं और आप कमांडेंट साहब से बात कर लो।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर: मातम में बदलीं खुशियां, कार सवार की मौत से मचा कोहराम, शादी समारोह में जा रहा था युवक
विज्ञापन
युवक ने स्टाफ की शर्म करने के लिए कहा। जिस पर दरोगा रोशन लाल ने सभी के लिए यातायात नियम बराबर होने और उनका पालन करने की बात कहते हुए तीन सवारी बैठाने पर एक हजार, लाइसेंस न दिखाने पर एक हजार व हेलमेट नहीं लगाने पर 500 रुपये का चालान काट दिया।