फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Performance of nursing staff in medical college

मेडिकल कालेज में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन

Thu, 10 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Performance of nursing staff in medical college
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में अपनी मांग को लेकर हंगामा करते नसिंग स्टॉफ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन
विज्ञापन

मंसूरपुर। दोगुना वेतन देने सहित कई अन्य मांगों को लेकर बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में कोविड-19 में तैनात नर्सिंग स्टाफ ने प्रदर्शन करते हुए ड्यूटी करने से इंकार कर दिया। बाद में मेडिकल व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी पर लौट आए।

कोविड 19 के मरीजों के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में तैनात नर्सिंग स्टाफ ने वेतनमान दोगुना करने, आने-जाने की सुविधा देने तथा क्वारंटाइन का समय बढ़ाने की मांग को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन किया। नर्सिंग स्टाफ के काम बंद करने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह, मंसूरपुर थाना प्रभारी मनोज चाहल के साथ मौके पर पहुंचे। नर्सिंग स्टाफ को शासन की नई गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी। मेडिकल के सीएमएस डॉक्टर कीर्ति गिरि गोस्वामी का कहना है कि पहले ड्यूटी के बाद नर्सिंग स्टाफ को सात दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाता था। शासन की नई गाइड लाइन के अनुसार ड्यूटी के बाद दो दिन तक क्वारंटाइन किया जाता है, यदि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है, तो अगले दिन से ड्यूटी पर आने के निर्देश हैं। कुछ नर्सिंग स्टाफ नई व्यवस्था का विरोध कर रहा था। अधिकारियों के समझाने के बाद स्टॉफ ड्यूटी पर वापस आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed