फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People will keep shaking bricks till BJP's building collapses: Jayant Singh

भाजपा की इमारत गिरने तक जनता हिलाती रहेगी ईंट : जयंत सिंह

Sat, 03 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
People will keep shaking bricks till BJP's building collapses: Jayant Singh
खतौली में सभा को संबोधित करते रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली में रालोद अध्यक्ष ने चौधरी जयंत सिंह ने निकाला रोड शो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फररनगर)। विधानसभा उपचुनाव को लेकर रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कई स्थानों पर सभा की। कस्बे में गंगनहर से लेकर रालेाद प्रत्याशी कार्यालय तक रोड शो निकाला गया। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा की इमारत गिर न जाए, तब तक इनकी ईंट हिलानी है।
गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में ग्रामीण भूड़ क्षेत्र में ग्रामीणों ने जनसभा का आयोजन किया। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मुख्य अतिथि रहे। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सारे कारखाने, सरकारी टिकाने बेचने में लगे है। सरकारी स्कूल भी बेचने की तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश के स्कूलों को या तो बेच देंगे, या निजीकरण कर देंगे। बिजली का बिल कैसे देंगे, जब सरकार गन्ने का भाव देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

जनसभा के बाद जयंत चौधरी समर्थकों के साथ गंगनहर पर पहुंचे। पुलिस ने रोड़ शो की अनुमति न होने के कारण रोड़ शो निकालने के लिए मना किया, लेकिन रालेाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर रोड शो निकालना शुरू कर दिया। रोड़ शो गंगनहर से घंटाघर, बसंत मोड़, जानसठ तिराहा, बुढ़ाना तिराहा होते हुए गठबंधन प्रत्याशी के कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर इकरा हसन, अनिल विधायक, प्रमोद त्यागी, संदीप मलिक, चंदन सिंह चौहान, धर्मवीर बालियान, मनोज चौधरी, मनजीत सिंह, रोहित जाखड़, कपिल चौधरी, रेखा चौधरी, विकास प्रधान, दिलनवाज खान, नबील अहमद, डॉ अथर, विकिल गोल्डी अहलावत, संजय राठी, विकास राठी सहित काफी भीड़ उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समाज अपना एक-एक वोट डालें : इकरा
खतौली। सपा नेता इकरा हसन ने कहा कि मेरे पिता 2004 में जब यहां से सांसद चुने गए थे, तो क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अपना भरपूर प्यार दिया था। मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान किया कि अपना वोट का प्रतिशत उपचुनाव में बढ़ाए। इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए एक-एक व्यक्ति बूथों की जिम्मेदारी लेनी होगी।

जो भाजपा को हराने का काम कर रहा है उसे हम वोट करेंगे : श्रीकांत त्यागी
फोटो संख्या 70 ए-
खतौली। नोएडा से आए श्रीकांत त्यागी ने नावला, खेड़ी, अंबरपुर, बेहड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इसके बाद गणेश गार्डन बैंक्वेट हाल में त्यागी समाज की सभा आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज ने ठान लिया है कि भाजपा की हार निश्चित है। हम उसको समर्थन कर रहे है कि जो भाजपा को हराने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवराज त्यागी और संचालन संजीव त्यागी ने किया। मांगेराम त्यागी, त्रिलोक त्यागी, श्रीकांत त्यागी, संजीव त्यागी, शोभा त्यागी, देवराज त्यागी, विशु त्यागी, ललित त्यागी, लवकुश त्यागी, डॉ जगबीर त्यागी, डॉ राजेंद्र त्यागी, शुभम त्यागी, सम्राट त्यागी, विवेक त्यागी, कल्लू त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed