फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People continued to struggle with traffic jam around Bhopa Road and Shiv Chowk.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भोपा रोड व शिव चौक के आसपास जाम से जूझते रहे लोग

Thu, 11 Apr 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
People continued to struggle with traffic jam around Bhopa Road and Shiv Chowk.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की भोपा रोड पर बुधवार दोपहर में जाम लग गया। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर जाम को खुलवाया। उधर, ईद के पर्व पर बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों के वाहनों व भीड़ की वजह से शिव चौक के आसपास बाजारों में जाम के हालात रहे।


बुधवार दोपहर में भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल की छुट्टी हुई थी। तब स्कूली बच्चे अपनी साइकिलों पर व पैदल घर जाने के लिए चले थे। कुछ बच्चों के अभिभावक भी उन्हें लेने के लिए दुपहिया वाहनों पर आए थे। जिस कारण भोपा रोड पर जाम के हालत बन गए थे। यही नहीं, निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए एसडी पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है। काफी कर्मचारी भी स्कूल में जा रहे थे। इस दौरान भीड़ अधिक होने के कारण सड़क पर जाम लग गया। पालीटेक्निक काॅलेज से द्वारिकापुरी मोड तक जाम लग गया था। सूचना पाकर यातायात पुलिस ने पहुंच कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

उधर, शिव चौक के आसपास बाजारों में ईद पर्व के मद्देनजर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ रही। काफी लोग अपने दुपहिया वाहनों पर आए थे। इन वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया गया। जिस कारण जाम लग गया। यहां भी यातायात पुलिस ने व्यवस्था संभाली। जाम के कारण आमजन व राहगीरों पूरे दिन जाम से जूझते रहे। एसपी यातायात कुलदीप सिंह का कहना है कि नगर में व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के बेड़े में आठ नई बसें शामिल
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम को नई आठ बीएस-6 बस मिली हैं। इन बसों से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। क्योंकि दस बस चुनाव के लिए अधिग्रहीत की जा चुकी है। इन बसों के चुनावी प्रक्रिया में चले जाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि नई बसों को लंबी दूरी वाले मार्ग पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed