{"_id":"6a4c0d89979fd90ab706b6ba","slug":"pastor-monis-used-to-brainwash-people-by-placing-his-hand-on-their-foreheads-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-175200-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पास्टर मोनिस माथे पर हाथ रखकर करता था माइंड वॉश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पास्टर मोनिस माथे पर हाथ रखकर करता था माइंड वॉश
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा में लोगों का प्रार्थना सभा के नाम पर ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराया जा रहा था। मंसूरपुर निवासी मोनिश पूरे मामले का मास्टर माइंड है। उसे सभी लोग पास्टर मोनिश कहते थे। वह लोगों के माथे पर हाथ रखकर माइंड वॉश करता था। पुलिस ने इस मामले में पांच महिलाओं सहित बारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोदाम के मालिक सुजडू निवासी राशिद व पास्टर की तलाश हैं।
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जड़ौदा के जंगल में स्थित एक गोदाम में गरीब परिवारों को कथित रूप से प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किए जाने की सूचना पर मंसूरपुर पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छापेमारी की। मौके पर 100 से अधिक लोग मौजूद मिले, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। वहां धर्मांतरण किया जा रहा था।
मौके से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस पूरे रैकेट का मास्टर माइंड पास्टर मोनिश और गोदाम मालिक राशिद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दोनों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इनके खिलाफ लिखी गई धर्मांतरण की रिपोर्ट
सुजडू गांव के आशु, चांदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, सठेड़ी निवासी कनक, शीश पाल, गांव जड़ौदा निवासी प्रवीण, जोहरा निवासी संजीव, संगीता, पूजा, मोनू शामिल है। पुलिस ने गोदाम मालिक राशिद और पास्टर मोनिश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पांच महिलाओं सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वर्जन
यह गिरोह पिछले कई दिन से यहां धर्मांतरण का कार्य कर रहा था। कितने लोगों का धर्मांतरण कराया गया है। इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का चालान कर दिया है। - संजय कुमार वर्मा, एसएसपी