फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Passengers upset due to lack of buses in rural areas

लंबी दूरी की रोडवेज बसें दो दिन लॉकल में चलेगी

Sun, 18 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to lack of buses in rural areas
ग्रामीण इलाकों में बसों की कमी से राहगीर परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बसों के अधिग्रहण के कारण परिवहन निगम की लंबी दूरी की बसों का संचालन दो दिन लोकल मार्गो पर किया जाएगा। उधर, प्रशासन ने प्राइवेट बसों का अधिग्रहण कर लिया है। देहात के मार्गों पर बस नहीं मिलने से यात्री परेशान हैं।

पंचायत चुनाव के लिए एआरटीओ ने आठ सौ से अधिक वाहनों को अधिग्रहीत किया है। इनमें प्राइवेट बसों के अलावा रोडवेज में लगी 53 बसें भी शामिल हैं। डिपो में रोडवेज के बेडे़ में बसें कम होने के कारण अधिकारियों ने लंबी दूरी की बसों को लोकल मार्ग पर चलाया है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव होने और रात्रि के कर्फ्यू के कारण लंबी दूरी की 40 बसों का संचालन दो दिनों के लिए लोकल मार्ग पर किया है। इन बसों को यहां से सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बड़ौत मार्ग पर चलाया गया है। हालांकि रविवार को यात्री कम मिलने के कारण 90 बसों का ही संचालन हो सका है। सभी मार्गों बसें चलाई मगर यात्री कम ही मिले हैं। उधर, भोपा, मोरना, शुक्रतीर्थ, चरथावल, थानाभवन मार्ग पर बसें उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed