फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Parents encouraged and vaccines gave protection

माता-पिता ने बढ़ाया हौसला और टीके ने दी सुरक्षा

Sat, 30 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Parents encouraged and vaccines gave protection
जिला अस्पताल में टीकाकरण कराता गोविंद - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। टीकाकरण को लेकर जिले में बच्चों के बीच उत्साह है। निर्धारित आयु वर्गों के लिए शुक्रवार को जिले में 128 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। बच्चों ने कहा कि माता-पिता ने उनका हौसला बढ़ाया और टीके ने कोरोना से बचाव की सुरक्षा दी है।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के आयुष विभाग में टीके लगाए गए। लकड़संधा निवासी छात्र गोविंद ने कहा कि टीकाकरण के लिए परिवार ने जानकारी दी। उनके साथियों ने वैक्सीनेशन करा लिया है। सबने बताया कि टीका सुरक्षा देता है, इसलिए वह निश्चित है, कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

शहर के गोशाला रोड से पहुंचे नवल कुमार का कहना है कि उनके अधिकतर साथियों ने टीकाकरण करा लिया है। टीके से किसी तरह का खतरा नहीं है। सामान्य तरीके से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसी भी केंद्र पर टीका लगवाया जा सकता है। टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। बघरा में टीकाकरण कराने पहुंचे आशु ने कहा कि जो बच्चे रह गए हैं, सबको टीकाकरण कराना चाहिए। टीके की वजह से ही कोरोना की तीसरी लहर को स्वास्थ्य विभाग रोक सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारी आने पर जरूर लगवाएं टीका
सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर कराएं। टीके से किसी तरह का नुकसान नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा प्रदान करता है। युवा आसपास के लोगों को जागरूक करें।

टीके ने बचाई लोगों की जान
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि टीकाकरण के कारण ही तीसरी लहर से नुकसान नहीं हुआ। प्रत्येक व्यक्ति टीकाकरण कराएं और आसपास के लोगों को जागरूक करें।

जिला अस्पताल में टीकाकरण कराता नवल कुमार

जिला अस्पताल में टीकाकरण कराता नवल कुमार- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed