{"_id":"64eb9e4e63f5b6337f04e728","slug":"parents-arrested-for-killing-daughter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-6336-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बेटी की हत्या करने के आरोपी माता-पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बेटी की हत्या करने के आरोपी माता-पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
गांव गोयला निवासी युवती अंतिम हत्याकांड में पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांव लोयन में इज्ज्त की खातिर बेटी अंतिम की हत्या करने के आरोपी माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अंतिम का रस्सी से गला घोंट कर शव काली नदी में फेंक दिया था।
एसपी यातायात कुलदीप सिंह और सीओ बुढाना हिमांशु गौरव ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला निवासी बिजेन्द्र की बेटी अंतिम प्रेस प्रसंग में अपने प्रेमी राहुल निवासी हिमापुर थाना मवाना मेरठ के साथ दो बार घर से चली गई थी। मुकदमा दर्ज होने पर पकड़े जाने के बाद से राहुल जेल में बंद है। अंतिम अपने प्रेमी के पक्ष में कोर्ट में गवाही देना चाहती थी। मगर, पिता बिजेन्द्र और माता कुसुम विरोध कर रहे थे। इसी कारण दोनों ने मिलकर चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी।
थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि हत्या से पहले युवती और उसके माता पिता में युवक के पक्ष में गवाही देने को लेकर झगड़ा हुआ और इसके बाद युवती की हत्या कर दी गई थी। हत्या में प्रयुक्त रस्सी, खून से सनी चुन्नी और रेहड़ा बरामद किया हैं। दोनों ने वारदात को कबूल किया है।
विज्ञापन
शव का अंतिम संस्कार
शाहपुर। युवती अंतिम का शव रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग गांव में लेकर पहुंचे। उन्होंने श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रधान धर्मपाल सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार रिश्ते के बाबा ओमपाल ने किया।