फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchayat of Roni Harjipur postponed on SSP's persuasion

Muzaffarnagar News: एसएसपी के समझाने पर टली रोनी हरजीपुर की पंचायत

Tue, 30 May 2023 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Panchayat of Roni Harjipur postponed on SSP's persuasion
सहारनपुर सीमा पर चरथावल पुलिस ने बरती सतर्कता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में रोनी हरजीपुर में मंगलवार को होनी वाली पंचायत एसएसपी संजीव सुमन के समझाने के बाद टाल दी गई। उधर, सहारनपुर में जातीय टकराव के मद्देनजर भारी संख्या में सीमाओं पर पुलिस बल तैनात रहा।
सोमवार को सहारनपुर जाते समय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह को रोकने के विरोध में मंगलवार को रोनी हरजीपुर में पंचायत का एलान किया गया था। पंचायत में राजपूत बिरादरी के लोगों के जुटने की उम्मीद के चलते जिले की पुलिस हरकत में आ गई थी। मेरठ के एडीजी राजीव सभरवाल के निर्देश पर सीओ सदर के अलावा जिले का अमला पंचायत को टालने में जुट गया था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने बताया वह प्रशासन से किसी तरह का टकराव नहीं चाहते हैं। हमेशा संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखना संगठन का अतीत रहा है। बलवाखेड़ी नहर पर घटित घटना के विरोध में मंगलवार को रोनी हरजीपुर में दोनों जिलों के समाज के लोगाें की पंचायत बुलाई गई थी। मगर, देर रात एसएसपी ने उनसे पंचायत करने के हर बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि पंचायत करने से टकराव की आशंका बढ़ेगी। उन्होंने जनपद में शांति बरकरार रखने के लिए फिलहाल पंचायत टालने की बात कही। उनके आश्वासन पर पंचायत स्थगित करने का निर्णय लिया। किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह ने बताया एसएसपी ने घटना की वीडियो का अवलोकन किया है और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। सहारनपुर के माहौल को देखते हुए पंचायत टाल दी है।

उधर, मंगलवार को भी रोनी हरजीपुर में पुलिस की तैनात रही। सहारनपुर सीमा में प्रवेश के प्रमुख मार्ग बिरालसी नहर पर पूरे दिन भारी पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया सोमवार से ही सीमा पर पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed