{"_id":"5a13250d4f1c1bf2538be1dd","slug":"padmavati-muzaffarnagar-the-burning-love-and-game-of-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती, मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव और गेम ऑफ अयोध्या जैसी फिल्मों से सिनेमाघर संचालकों ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती, मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव और गेम ऑफ अयोध्या जैसी फिल्मों से सिनेमाघर संचालकों ने बनाई दूरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर द वर्निंग लव फिल्म का पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रील लाइफ में धार्मिक मुद्दों को हवा देने से रियल लाइफ का माहौल भी बदल रहा है। बदले माहौल में तीन विवादित फिल्में चिंगारी डाल सकती हैं। इसको लेकर खुफिया तंत्र के साथ प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। विवादित फिल्मों को दिखाने में सिनेमाघरों ने भी दूरी बना ली है। सिनेमाघर संचालक माहौल पर नजर रख रहे हैं। मिश्रित आबादी, विशेष समूह और मिले-जुले क्षेत्रों पर निगाह रखने के शासन ने निर्देश दिए हैं।
संजय लीला भंसाली की पद्मावती फिल्म को लेकर देशभर में हल्ला मचा है। चौतरफा विरोध के बाद एक दिसंबर को इसकी रिलीजिंग टाल दी गई है। इसके विरोध में राजपूत के साथ मुस्लिम समाज ने भी समर्थन शुरू कर दिया है। इससे पहले वर्ष 2013 में जनपद में हुए सांप्रदायिक दंगों पर आधारित मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव रिलीज तो हो गई है, लेकिन वेस्ट में उसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। पांच दिनों से निर्माता मनोज मांडी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने पर विरोध जता रहे हैं।
इसके अलावा गेम्स ऑफ अयोध्या फिल्म भी 24 नवंबर को रिलीज हो रही है। पद्मावती, मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव और गेम ऑफ अयोध्या इन तीनों फिल्मों में धार्मिक भावनाओं को दर्शाया गया है। जिसके चलते सुर्खियों में रहने वाले मुजफ्फरनगर में इनका प्रदर्शन नहीं होगा। दर्शकों के बदले मिजाज और फिल्मों पर उठे रहे विवाद से बचने के लिए सिनेमाघरों ने भी इन्हें चलाने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, शासन ने भी तीनों फिल्मों को लेकर प्रशासन, खुफिया विभाग को अलर्ट किया है। अभी तक के मिले इनपुट से तीनों ही फिल्मों को लेकर दोनों समुदाय में आक्रोश सामने आया है। जिसकी प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। इस पर शहर की मिश्रित आबादी, राजपूत बाहुल्य के साथ दोनों समुदाय क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग प्रतिदिन का इनपुट जुटा रहा है। मनोरंजन कर निरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने बताया कि फिल्मों को लेकर सिनेमा हॉल बच रहे हैं। इन दिनों चुनावी माहौल बना हुआ है, ऐसे में कोई नया विवाद सिरदर्द बन सकता है।
इन फिल्मों पर भी था विवाद
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला अस्सी घाट, अजान, 26/11 को लेकर जिले में विवाद सामने आया था। इन तीनों ही फिल्मों का प्रदर्शन शहर में नहीं हो सका था। इसके चलते विवादित फिल्मों को लेकर सिनेमाघरों ने दूरी बना ली है। मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव के एक भी सिनेमाघर ने प्रिंट नहीं लिए हैं। माहौल खराब होने के अंदेशे को लेकर पद्मावती, गेम ऑफ अयोध्या से भी शहर के सिनेमाघर दूरी बना रहे हैं।
पद्मावती के विरोध में उतरी भाकियू
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध जताया है। राकेश टिकैत ने कहा कि फिल्म पद्मावती से निर्देशक को विवादित सीन हटाने होंगे। धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिल्म का जिले में प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।