{"_id":"65858a04fa101f0a120da1c4","slug":"overhead-tank-not-in-use-for-13-years-danger-of-accident-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-13600-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 13 साल से प्रयोग में नहीं ओवरहैड टैंक, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 13 साल से प्रयोग में नहीं ओवरहैड टैंक, हादसे का खतरा
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर में जलापूर्ति के लिए नगर पालिका परिषद के परिसर में 35 वर्ष पूर्व जल निगम की ओर से बनवाया गया ओवरहैड टैंक जर्जर हालत में पहुंच गया है। कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
जल निगम ने 1987-88 में नगर पालिका परिषद में ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया था, जिसकी क्षमता दो हजार किलोलीटर है। इस टैंक को करीब 22 वर्ष तक प्रयोग में लिया गया। नगर पालिका ने सन 2010 के बाद इसका प्रयोग बंद कर दिया और सीधे नलकूपों से नगर को जलापूर्ति की जाने लगी। अब ओवरहैड टैंक जर्जर अवस्था में पहुंच गया है।
नगर पालिका परिषद के ईओ राकेश कुमार ने बताया कि नगर को जलापूर्ति करने के लिए नगर में लगे 8 नलकूपों से सीधे पानी की सप्लाई की जाती है। इसमें 6 नलकूप चालू हैं और दो नलकूप विद्युत कनेक्शन के कारण बंद पड़े हैं। नगर में पानी की सप्लाई सुबह 4 से 10 बजे तक, दोपहर में एक से 2 बजे तक, शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक की जाती है। नगर पालिका, पालिका बाजार, बुढ़ाना रोड, दयालपुरम, सीताशरण कालेज के निकट, बालाजीपुरम, झारखंड मंदिर के निकट, एक सरकारी अस्पताल के निकट पंप लगे हैं।
विज्ञापन
-लाइन फटने से पूरे नगर की बाधित होती है सप्लाई
नगर में लगे सभी नलकूपों को पानी की सप्लाई करने वाली मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा गया है, जिससे एक साथ नगर को आपूर्ति की जाती है। नगर में किसी भी स्थान पर पाइप लाइन फटने से पूरे नगर की जालापूर्ति बाधित हो जाती है। पिछले दिनों आईजीएल कंपनी द्वारा नगर में डाली जा रही गैस पाइप के दौरान दो बार पानी की लाइन फटने से नगर की जलापूर्ति बाधित हो चुकी है।