{"_id":"60eb38ca8ebc3ed65e785a32","slug":"outrage-over-indecent-remarks-on-deities-muzaffarnagar-news-mrt5469277123","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोश
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने सोशल साइट फेसबुक पर हिंदू समाज के देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले को साइबर हेल्प सेंटर को स्थानांतरित कर दिया है।
विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता रविवार को अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि उनकी फेसबुक आईडी पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई है। विहिप पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर से आरोपी को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि मामला साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते इसे साइबर हेल्प सेंटर स्थानांतरित कर दिया गया है। इस दौरान विहिप पदाधिकारी प्रवीण गुप्ता, चंद्रमोहन शर्मा, आदीश कुमार, प्रदीप गुप्ता, राकेश, सुदेश, डॉ सहेंद्र, प्रदीप, ठाकुर प्रसाद, मास्टर जयपाल और दिनेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।