फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   OPD restored in district hospital after one and a half months

डेढ़ माह बाद जिला अस्पताल में ओपीडी बहाल

Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
OPD restored in district hospital after one and a half months
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में बच्चें की जांच कराने पहुचे परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डेढ़ माह बाद जिला चिकित्सालय में ओपीडी बहाल हुई। जानकारी के अभाव में पहले दिन ज्यादा मरीज नहीं आ सके। शुक्रवार को 398 मरीज ही अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण का फैलाव ज्यादा और खतरनाक होने से शासन ने अप्रैल माह में जिला चिकित्सालयों की ओपीडी बंद करा दी थी। स्वामी कल्याण देव जिला राजकीय चिकित्सालय में इमरजेंसी सेवा लगातार बहाल रही। अस्पताल में एक फीवर डेस्क भी खोली थी, जिससे बुखार आदि के गंभीर मरीजों को देखा जा सके। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय की सभी ओपीडी बहाल कर दी गई। ओपीडी शुरू होने की जानकारी नहीं होने के कारण पहले दिन ज्यादा मरीज नहीं आए। 398 मरीज ही जिला चिकित्सालय पहुंचे। हालांकि पहले दिन सभी ओपीडी में डॉक्टर भी मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन

नेत्र विभाग में तो डेढ साल को नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ही नहीं है। सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी सेवा बहाल हो गई है, शुक्रवार को केवल सर्जिकल और ईएनटी ओपीडी में कार्य हुआ। आर्थोपेडिक, मेडिसिन, पीडियाट्रिक, त्वचा रोग विभागों की ओपीडी बहाल नहीं हुई। धीरे-धीरे सभी को बहाल किया जाएगा। फीवर हेल्प डेस्क और पोस्ट कोविड डेस्क भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन हुए छह आपरेशन
ओपीडी के साथ ही ऑपरेशन भी बहाल हो गए है। पहले दिन छह मरीजों को ऑपरेशन हुए। तीन पेट के और तीन नाक, कान, गले के हुए है। सीएमएस ने बताया कि अब रोजाना ऑपरेशन होंगे। हड्डी टूटने के कारण तीन मरीजों को प्लास्टर भी लगाए गए। इसके अलावा अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में ज्यादातर बुखार, खांसी, नजला के रहे। जलालाबाद निवासी नाजरीन का सिटी स्कैन हुआ। वो सिरदर्द से पीड़ित है। अमीरनगर निवासी इशरत पेटदर्द का उपचार कराने अस्पताल आई थी।

महिला अस्पताल में जारी रही ओपीडी
मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल में भी शुक्रवार से ओपीडी सेवा बहाल कर दी गई। हालांकि सीएमएस डॉ. आभा आत्रे का कहना है कि अस्पताल में लगातार महिला और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए ओपीडी सेवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed