फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Online complaint against cyber thugs

ठगी की कॉल, राशनकार्ड के बदले मांग रहे 1430 रुपये

Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Online complaint against cyber thugs
साइबर ठगों के निशाने पर ऑनलाइन शिकायत करने वाले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने अब ऑनलाइन शिकायत करने वालों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। राशनकार्ड को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को ठगने के लिए गैंग सक्रिय हो गया है। लखनऊ सचिवालय के अधिकारी बनकर राशनकार्ड के नाम पर लोगों से 1430 रुपये मांग रहे हैं। पीड़ितों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।

पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि वह छह महीने से राशनकार्ड के लिए भटक रहा है। राशनकार्ड नहीं बनने पर उसने पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कार्ड नहीं बना। कई दिन पहले खुद को लखनऊ सचिवालय से बताते हुए एक व्यक्ति ने कॉल की। व्यक्ति ने शिकायत की बाबत पूछा और केस की जानकारी ली। इसके बाद उसे खाते में 1430 रुपये डालने के लिए कहा। कॉल करने वाले का कहना था कि 1430 में से वह 1400 रुपये वापस भेज देगा, सिर्फ 30 रुपये चार्ज लेगा। शक होने पर सुनील ने रुपये नहीं डाले, बल्कि प्रशासन से शिकायत की। पीड़ित का कहना है कि सदर तहसील में उसे ऐसे कई लोग मिले हैं, जिनके पास ऐसी कॉल की गई है। ऑनलाइन शिकायत करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। सवाल यह है कि शिकायत का रिकॉर्ड ठग गिरोह के पास कहां से आया। पीड़ित ने इस मामले की जांच कराने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed