फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One who gives information about maternal death will get a reward of one thousand

मातृ मृत्यु की सूचना देने वाले को मिलेगा एक हजार का ईनाम

Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
One who gives information about maternal death will get a reward of one thousand
मुजफ्फरनगर। मातृ मृत्यु की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 लांच किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर समुदाय आधारित मातृ मृत्यु की सूचना देने वाले को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन कार्यक्रम के तहत 104 हेल्पलाइन पर समुदाय आधारित मातृ मृत्यु की प्रथम सूचना देने वाले व्यक्ति को अपना भी व्यक्तिगत विवरण देना होगा, ताकि उसे एक हजार रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया-मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग में गुणात्मक सुधार लाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 लांच किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर समुदाय आधारित मातृ मृत्यु की सूचना देने वाले को एक हजार रुपयेका पुरस्कार दिये जाने का प्रावधान है। यह धनराशि केवल समुदाय स्तर पर हुई मातृ मृत्यु की सूचना उक्त हेल्पलाइन नंबर पर देने वाले प्रथम सूचना प्रदाता को दी जाएगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर104 पर दी गयी समुदाय आधारित मातृ मृत्यु की सूचना की समीक्षा ब्लॉक स्तर पर गठित टीम द्वारा की जाएगी। सूचना देने वाले को अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पता, पहचान पत्र संख्या भारत सरकार द्वारा स्वीकृत आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड के साथ बैंक खाते का विवरण, खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा तथा आईएफएससी कोड बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed