फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old mother is alone at home, animals are also hungry

घर पर अकेली है बूढ़ी मां, पशु भी भूखे हैं

Tue, 09 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Old mother is alone at home, animals are also hungry
घर पर अकेली है बूढ़ी मां, पशु भी भूखे हैं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना पॉजिटिव मिल रहे लोगों के सामने इस बीमारी से लड़ने के साथ ही अन्य कई चुनौतियां भी खड़ी हैं। परिवार के बड़े बुजुर्गों की देखभाल के साथ ही खूंटे से बंधे पशुओं की चिंता उन्हें सता रही है। क्वारंटीन सेंटरों का हाल भी ठीक नहीं है। सब एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं। पीने के लिए गर्म पानी और काढ़ा आदि भी नहीं मिल पाता।

मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए अलमासपुर निवासी परिवार के एक सदस्य ने अपना दर्द बयां किया। उसने फोन पर बताया कि कुछ दिन पूर्व छोटा भाई एक दिन के लिए घर आया था। वह शामली में पॉजिटिव पाया गया। बाद में उसकी पत्नी और अब हम चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें परिवार के दस सदस्यों के साथ पांच दिन से दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। सब लोग एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में तो जो लोग ठीक होंगे, वे भी संक्रमित हो जाएंगे। घर पर बूढ़ी मां अकेली है। उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं। एक गाय भी खूंटे से बंधी है। उनके संक्रमित मिलने के बाद तो पड़ोसी और रिश्तेदारों में से कोई उनकी देखभाल करने नहीं जाएगा। उसने गुहार लगाई कि कम से कम उन्हीं लोगों को घर भेज दिया जाए, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वे जाकर बूढ़ी मां की देखभाल कर सकेंगे और गाय को भी चारा-पानी मिल जाएगा। उन्हें संक्रमित मिलने से ज्यादा चिंता अपने घर की है। उनका कहना है कि बेहतर तो यह होता कि उन्हें घर में ही क्वारंटीन कर दिया जाता। क्वारंटीन सेंटर में तो पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed