{"_id":"652edfab926834652e087684","slug":"officials-on-flyover-farmers-did-not-agree-on-service-road-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-9744-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फ्लाईओवर पर अधिकारी, सर्विस रोड पर नहीं माने किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फ्लाईओवर पर अधिकारी, सर्विस रोड पर नहीं माने किसान
Wed, 18 Oct 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
- पीनना और आसपास के ग्रामीण लंबे समय से निर्माणाधीन बाईपास पर धरने पर बैठे हैं
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा हाईवे के पीनना बाईपास पर फ्लाईओवर पर सहमति नहीं बन सकी। अधिकारियों ने सर्विस रोड का विकल्प दिया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। डीएम, एडीएम और एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बाईपास का निरीक्षण किया। किसानों से हुई बातचीत बेनतीजा रही, जिसके बाद अधिकारी लौट गए।
पीनना और आसपास के गांव के किसान लंबे समय से निर्माणाधीन बाईपास पर धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीण फ्लाईओवर निर्माण की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीएम प्रशाासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीयूष कुमार, एसडीएम सदर परमानंद झा ने बाईपास का निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने निर्माणाधीन हाईवे को देखा और इसके बाद धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे।
डीएम की अगुवाई में प्रशासन के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से बात की। प्रशासन का कहना था कि फ्लाईओवर का निर्माण सुरक्षा की लिहाज से उचित नहीं रहेगा। एनएचएआई के इंजीनियर भी इस जगह पर फ्लाईओवर को सही नहीं बता रहे हैं। ग्रामीणों को सर्विस रोड का विकल्प दिया गया, लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि इससे दूरी बढ़ जाएगी। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद अधिकारी लौट गए। इस मौके पर डॉ. भारतवीर, नरेंद्र कुमार, मास्टर वीरसेन, छोटा सिंह, जगपाल सिंह, सवेंद्र चेयरमैन, राजवीर सिंह, रणवीर सिंह, नौशाद मौजूद रहे। अधिकारियों के पहुंचने की सूचना पर पीनना, खेड़ी दूधाधारी, बुड़ीना, तिरपड़ी, लड़वा, नसीरपुर और तितावी के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।