फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers kept waiting for the budget overnight

रातभर बजट के इंतजार में बैठे रहे अधिकारी

Wed, 31 Mar 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Officers kept waiting for the budget overnight
रातभर बजट के इंतजार में बैठे रहे अधिकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन दफ्तरों में देर रात तक कार्य हुआ। विभागों ने लेनदेन के अपने कार्य देर रात तक पूरे किए। जिले के कुछ विभाग आखिरी दिन में भी बजट का इंतजार करते रहे। जिन विभागों को दो दिन पहले ही बजट मिला वह उसका निस्तारण करने में लगे रहे।
कोरोना के चलते इस बार विभागों को समय पर बजट नहीं मिल सका। कुछ विभागों को तो साल के आखिरी सप्ताह में ही बजट जारी हुआ। यही नहीं कृषि उपनिदेशक कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी तो कृषि यंत्रों का बजट जारी होने का देर रात तक इंतजार करते रहे। उपनिदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि उनके यहां किसान मिशन, गोष्ठी आदि का बजट तो पहले ही आ गया था, लेकिन कृषि यंत्रों को बजट नहीं आया था। बजट को लेकर लखनऊ बात हुई, तो विभाग ने रात में ही पैसा जारी करने की बात की। इसी के चलते देर रात तक पूरा स्टाफ ऑफिस में ही रहा। तेवतिया ने बताया कि बजट आने पर ही उसका निस्तारण होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी के यहां होली के दिन बजट आया। यहां अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात लगे हैं। 31 मार्च को भी देर रात तक कार्यालय खुला। डूडा, पशु पालन, बेसिक शिक्षा, डीआईओएस, गन्ना विभाग, एमडीए, नगर पालिका, कलक्ट्रेट के ऑफिस भी देर रात तक खुले रहे। आए हुए बजट का निस्तारण करने में अफसर लगे रहे।
विज्ञापन

ट्रेजरी भी देर रात तक खुली रही
मुजफ्फरनगर। सरकारी कार्यालयों में देर रात तक कार्य होने से ट्रेजरी के अधिकारी और कर्मचारी भी देर रात तक जमे रहे। विभिन्न कार्यालयों के बिल ट्रेजरी में देर रात तक जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed