{"_id":"57e032de4f1c1b1a03a828dd","slug":"officer-sitting-in-the-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में बैठाए अफसर, इंजीनियर के कपड़े उतारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में बैठाए अफसर, इंजीनियर के कपड़े उतारे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने सोमवार को अफसरों के होश उडा़ए रखे। सुबह के समय ही डीएम दफ्तर पर कब्जा कर लिया। अफसरों की गाड़ी के रास्ते बंद करने के लिए उनके सामने ट्रैक्टर खड़े कर दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को धूप में बैठाया। एसई स्टोर के कपड़े तक उतरवा दिए। सभी मांगें माने जाने के बाद भाकियू ने अफसरों को छोड़ा।
पुरबालियान के किसान ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर रिश्वत मांगने, विरोध करने पर मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के विरोध में भाकियू ने सोमवार को डीएम दफ्तर पर कब्जा कर लिया। डीएम और एडीएम तक की गाडी़ निकलने का रास्ता बंद करते हुए अपने ट्रैक्टर खड़े कर दिए। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने घोषणा की कि जब तक किसान का मुकदमा वापस नहीं होता और उसे बदला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं मिलता तब तक किसान नहीं उठेंगे।
डीएम ने विद्युत अधिकारियों को फोन कर बुलवाया। इस बीच किसानों ने अपना भोजन भी डीएम ऑफिस पर ही बनाया। शाम चार बजे एसई स्टोर सहारनपुर राकेश कुमार, एक्सईएन स्टोर, एसई देहात सुनील कपूर, एक्सईएन वर्कशाप दिनेश अग्रवाल किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने इन सबको घेर लिया। मुकदमा दर्ज होने से गुस्साये किसानों ने एसई स्टोर राकेश कुमार के साथ जमकर दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
धरना स्थल पर ही उनके कपड़े निकलवा दिए, जिस समय यह घटना हुई कलक्ट्रेट में पुलिस और प्रशासन का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। भयभीत अधिकारियों ने किसान पर दर्ज मुकदमा भी वापस लिया और साथ ही ट्रांसफार्मर भी बदलकर दिया। किसान ओमपाल मलिक, धीरज लाटियान, नवीन राठी, हरिओम त्यागी, जहीर फारुकी, नीरज पहलवान, कपिल सोम, मनोज, योगेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, परवेंद्र राठी, अजीत, प्रवेंद्र ढाका आदि रहे।
डीएम के बुलावे पर भी नहीं आऊंगा
एसई स्टोर राकेश कुमार से बातचीत हुई तो अपने साथ हुई घटना पर वह दुखी हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे यह मालूम नहीं था कि हमें यहां बुलाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यहां से गायब हो जाएंगे। हमारे साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार हुआ है, ऐसे में अब वह डीएम के बुलाने के बाद भी नहीं जाएंगे। जो हमारे साथ हुआ, वह किसी आतंकवाद से कम नहीं है।
अगली बार शहर में नंगा घुमाएंगे
भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि अधिकारियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो इस बार वह अधिकारी को डीएम ऑफिस पर नंगा नहीं करेंगे, बल्कि शहर में नंगा करके घुमाएंगे।